पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने देवेगौड़ा के बीजेपी के साथ जाने को शादी का नाम दिया था। खरगे ने संसद में कहा था कि देवेगौड़ा ने मोहब्बत कांग्रेस से की और शादी मोदी साहब से कर ली।
कांग्रेस के साथ रिश्ता अपमानजनक था इस बयान पर पलटवार करते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि अगर खरगे शादी और तलाक की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन जबरन थोपा गया था। उन्होंने इस रिश्ते को अपमानजनक बताते हुए कहा कि यही कारण है कि उन्हें कांग्रेस से तलाक लेना पड़ा।
वे मुझसे दूर गए, विकल्प नहीं बचा था देवेगौड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने गठबंधन नहीं छोड़ा, बल्कि कांग्रेस ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने मुझे तलाक लेने और एक स्थिर साथी की तलाश करने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा था।
संसद में गूंज उठा था ठहाका खरगे ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान 54 साल पुरानी जान-पहचान का जिक्र करते हुए मजाकिया लहजे में यह टिप्पणी की थी। खरगे की इस बात पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही हंसी से लोटपोट हो गए थे। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।
विदाई समारोह में पहुंचे नेता यह वाकया बुधवार को रिटायर हो रहे सांसदों के लिए आयोजित विदाई समारोह के दौरान हुआ। खरगे ने जहां राजनीति में किसी के रिटायर न होने की बात कही, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता।
इस विदाई समारोह में एचडी देवेगौड़ा के अलावा रामदास अठावले, प्रियंका चतुर्वेदी, अभिषेक मनु सिंघवी और तिरुचि शिवा समेत कुल 37 सांसद शामिल थे, जो उच्च सदन से विदा ले रहे हैं।
Former Prime Minister of India and Janata Dal (Secular) president HD Deve Gowda issues a statement.
— ANI (@ANI) March 18, 2026
My dear and longtime friend, Mallikarjun Kharge, made a light-hearted comment in Parliament today about me having been in love with them (Congress) but married Modi Ji (BJP)… pic.twitter.com/kGNkJDRWQ7
अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार, लैंडिंग के वक्त पलटा हेलिकॉप्टर; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
टेस्ला सायबरट्रक का खौफनाक एक्सीडेंट: सेल्फ-ड्राइविंग फेल होने से बाल-बाल बची मां-बच्चे की जान
केदारनाथ एंट्री पर कंगना का बड़ा बयान: सारा सनातनी हैं, तो सच स्वीकारने में डर कैसा?
टपोरी जैसा आचरण, शर्मनाक हरकतें : राहुल गांधी पर जमकर बरसीं कंगना रनौत
धुरंधर 2: भारत में रिलीज से पहले फिल्म से कटे 6 मिनट के सीन्स, जानें क्या है पूरी सच्चाई
‘जबरन शादी थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक’, देवगौड़ा का खड़गे को तीखा जवाब
इंसानियत शर्मसार: बुजुर्ग को बोरे में भरकर कूरियर करने निकले परिजन, प्रैंक के नाम पर पार की हदें
बोर्ड परीक्षा के बीच चालान वसूलने में व्यस्त मुंबई ट्रैफिक पुलिस, सड़कों पर परीक्षार्थी लाचार
धुरंधर का ग्लोबल जलवा: मॉर्निंग वॉक पर फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम ने की रणवीर सिंह की फिल्म पर चर्चा
धुरंधर: द रिवेंज को A सर्टिफिकेट: 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म से कटे 21 सीन, हिंसा पर सेंसर की सख्त कैंची