नेपाल और चीन के बीच राजनयिक तनाव गहरा गया है। मामला नेपाल के मोरंग जिले के बुढ़ीगंगा स्थित मनमोहन टेक्निकल यूनिवर्सिटी का है, जहाँ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रसिद्ध किताब द गवर्नेंस ऑफ चाइना समेत सैकड़ों प्रतियों को आग के हवाले कर दिया गया।
चीनी दूतावास सख्त, मांगी कार्रवाई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बीजिंग ने कड़ा रुख अपनाया है। काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने नेपाल के विदेश मंत्रालय को एक आधिकारिक पत्र (नोट वर्बेल) भेजकर इस पर गहरी चिंता जताई है। चीन ने इसे दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए एक संवेदनशील घटना करार देते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
नेपाल सरकार पर बढ़ा दबाव चीनी दबाव के बाद नेपाल सरकार तुरंत हरकत में आई है। विदेश मंत्रालय के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने मोरंग जिले के प्रशासन और पुलिस को मामले की गहन जांच करने को कहा है। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
कॉलेज प्रशासन का तर्क: सफाई के दौरान हुई चूक वहीं, कॉलेज प्रशासन ने इस घटना को जानबूझकर किया गया कृत्य मानने से इनकार किया है। प्रशासन का दावा है कि लाइब्रेरी में जगह बनाने के लिए पुरानी, क्षतिग्रस्त किताबों और कागजातों को कचरे के साथ हटाया जा रहा था। उनका कहना है कि यह केवल एक रूटीन क्लीनिंग प्रक्रिया थी, जिसमें अनजाने में ये किताबें आग में जल गईं।
मीडिया पर लगाम लगाने की कोशिश घटना तूल पकड़ने के बाद नेपाल प्रशासन पर चीन को खुश करने का दबाव बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय प्रशासन ने मीडिया घरानों पर वायरल वीडियो को हटाने का दबाव भी बनाया है।
चीन-नेपाल संबंधों की नाजुक परीक्षा यह घटना नेपाल में बढ़ती चीन-विरोधी भावनाओं की ओर इशारा करती है या फिर महज एक प्रशासनिक लापरवाही? यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) जैसी परियोजनाओं पर काम कर रहे दोनों देशों के लिए यह विवाद बेहद संवेदनशील बना हुआ है। अब देखना यह है कि नेपाल सरकार इस मामले को कैसे सुलझाती है ताकि बीजिंग के साथ संबंधों में खटास न आए।
Copies of Xi Jinping’s book were burned as waste at a Nepali university. After the video spread, the Chinese embassy demanded action—prompting Nepal to launch a police probe and pressure media to remove the footage.pic.twitter.com/rpbpLCblEC
— Spotlight on China (@spotlightoncn) March 18, 2026
ऋषिकेश में मौत के मुंह से बाहर आया बंदर, राफ्टिंग गाइड की बहादुरी देख हैरान रह गए लोग
योगी सरकार के 9 साल: नल से जल और बीमारियों पर लगाम, CM योगी ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
गोरखपुर हत्याकांड: भतीजे का था झगड़ा, हत्यारों ने चाचा को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
धुरंधर 2 पर CBFC की कैंची: 21 कट्स के साथ मिली A सर्टिफिकेट, 18 साल से कम उम्र के दर्शक नहीं देख पाएंगे फिल्म
UAE में ईद को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा के चलते खुले मैदानों पर नमाज पर रोक, सिर्फ मस्जिदों में होगी इबादत
होर्मुज तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत: 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा जग लाडकी
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े खौफनाक कत्ल, जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं 9 गोलियां
नेपाल में शी जिनपिंग की किताबें जलाने पर मचा बवाल, चीन ने दर्ज कराई कड़ी आपत्ति
खड़गे के शादी वाले तंज पर देवेगौड़ा का करारा पलटवार, बोले- कांग्रेस के साथ रिश्ता Abusive था, इसलिए तलाक लेना पड़ा
धुरंधर 2: भारत में रिलीज से पहले फिल्म से कटे 6 मिनट के सीन्स, जानें क्या है पूरी सच्चाई