संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस बार ईद-उल-फितर का जश्न सुरक्षा के कड़े घेरे में मनाया जाएगा। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और संभावित ड्रोन हमलों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है।
सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी नमाज जनरल अथॉरिटी फॉर इस्लामिक अफेयर्स, एंडोमेंट्स एंड जकात ने स्पष्ट किया है कि ईद की नमाज इस बार सिर्फ मस्जिदों के भीतर ही अदा की जाएगी। दुबई, शारजाह समेत पूरे यूएई में खुले ईदगाहों और बाहरी मैदानों में नमाज पढ़ने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
सुरक्षा को प्राथमिकता अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने नमाजियों को सलाह दी है कि वे ईद के दिन मस्जिदों में समय से पहले पहुंचें। खुले स्थानों या सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने से बचने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
क्यों लिया गया यह फैसला? क्षेत्र में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और ड्रोन हमलों के बढ़ते खौफ के कारण यूएई सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए मस्जिदों के बंद परिसर को नमाज के लिए सुरक्षित माना गया है।
ईद की तारीख का गणित यूएई की चांद देखने वाली समिति आज 29वें रोजे पर शव्वाल का चांद देखेगी। यदि आज चांद नजर आता है, तो ईद 19 मार्च को मनाई जाएगी। यदि चांद नहीं दिखता है, तो रमजान के 30 रोजे पूरे होंगे और ईद 20 मार्च को होगी।
भारत पर असर परंपरागत रूप से खाड़ी देशों के अगले दिन भारत में ईद मनाई जाती है। खगोलीय गणनाओं के अनुसार, इस साल रमजान के 30 दिन पूरे होने की संभावना अधिक है। यदि यूएई में 20 मार्च को ईद होती है, तो भारत में यह त्योहार 21 मार्च को मनाए जाने की उम्मीद है।
General Authority of Islamic Affairs, Endowments and Zakat Announces the Holding of Eid Al Fitr Prayers in Mosques Across the UAE pic.twitter.com/Qfpvsvyqgo
— UAEGOV (@UAEmediaoffice) March 17, 2026
राज्यसभा से विदाई: PM मोदी ने खरगे-पवार की तारीफ में पढ़े कसीदे, अठावले के लिए कह दी बड़ी बात
UAE में ईद को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा के चलते खुले मैदानों पर नमाज पर रोक, सिर्फ मस्जिदों में होगी इबादत
क्या नीतीश कुमार ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी? सम्राट चौधरी को लेकर सीएम का बड़ा बयान
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा खेला होने के संकेत: नाना पटोले का सनसनीखेज दावा
जंग के साये में भारत का मानवीय कवच : ईरान को भेजी मेडिकल मदद, दोस्ती को दी नई उड़ान
चैंपियंस लीग में हार के बाद बवाल: पेप गार्डियोला और एंटोनियो रुडिगर के बीच हुई तीखी बहस
OnePlus Nord 6: क्या 9000mAh बैटरी के साथ तहलका मचाएगा ये फोन? लीक हुए धांसू फीचर्स
टेस्ला सायबरट्रक का खौफनाक एक्सीडेंट: सेल्फ-ड्राइविंग फेल होने से बाल-बाल बची मां-बच्चे की जान
होर्मुज तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत: 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा जग लाडकी
IPL 2026: वानखेड़े में देखना है मुंबई इंडियंस का मैच? टिकट बुकिंग का पूरा शेड्यूल और तरीका जानें