राज्यसभा में बुधवार का दिन भावुक क्षणों का गवाह बना। अप्रैल से जुलाई के बीच कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को सदन से विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के योगदान को याद करते हुए लोकतंत्र में उनके अनुभव के महत्व को रेखांकित किया।
राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता। उन्होंने विदा हो रहे सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जनसेवा की यात्रा सदन के कार्यकाल से कहीं आगे तक जाती है। नए सांसदों को उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के जीवन और कार्यशैली से सीखने की सलाह दी।
दिग्गज नेताओं के अनुभव को सराहा
पीएम मोदी ने एचडी देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार जैसे अनुभवी नेताओं का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अपने जीवन का अधिकांश समय संसदीय कार्यों को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री ने नए सांसदों से कहा कि इतने लंबे सार्वजनिक जीवन के बाद भी इन नेताओं का सदन में समर्पण, नई पीढ़ी के लिए एक बड़ी सीख है।
सदन में घटी हास्य की कमी
प्रधानमंत्री ने सदन के बदलते मिजाज पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पहले सदन में हास्य और व्यंग्य का दौर हुआ करता था, जो अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की तारीफ करते हुए उन्हें एवरग्रीन करार दिया। पीएम ने कहा कि अठावले के जाने के बाद सदन में उनकी हास्य-विनोद की कमी जरूर खलेगी।
उपसभापति हरिवंश की कार्यशैली की प्रशंसा
पीएम मोदी ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के कुशल संचालन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उपसभापति ने कलम के धनी होने के साथ-साथ अत्यंत कठिन परिश्रम से सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखने का काम किया है। प्रधानमंत्री का यह विदाई संदेश न केवल सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के लिए सम्मान था, बल्कि संसदीय परंपराओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक रहा।
#WATCH | Delhi | Speaking in Rajya Sabha, Prime Minister Narendra Modi says, Sometimes we used to hear that there is a lot of opportunity for humour and satire in the House. These days, perhaps it is gradually decreasing...But our Athawale ji is evergreen. Athawale ji is leaving… pic.twitter.com/8vnEXauhoP
— ANI (@ANI) March 18, 2026
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने खोला क्रॉस वोटिंग का राज, 4 बागी विधायकों पर गिरेगी गाज
‘जबरन शादी थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक’, देवगौड़ा का खड़गे को तीखा जवाब
क्या नीतीश कुमार ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी? सम्राट चौधरी को लेकर सीएम का बड़ा बयान
सब सनातनी हैं, सच लिखने में डर क्यों? सारा अली खान के हलफनामे पर कंगना रनौत का तीखा बयान
अब ऑनलाइन किराए पर लें आम का पूरा पेड़, घर बैठे पाएंगे सीधे बागों से ताजा फल
IPL 2026: विराट कोहली की वापसी और 18,400 करोड़ की रिकॉर्ड डील; आरसीबी में बड़े बदलाव की आहट
होर्मुज तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत: 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा जग लाडकी
दिल्ली से इंदौर तक आग का तांडव: दो अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की दर्दनाक मौत
IPL 2026: क्या आपने बुक कर ली टिकट? घर बैठे फटाफट ऐसे करें बुकिंग
जूस जैकिंग: चार्जिंग पोर्ट से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, रहें सावधान!