असम की राजनीति में बड़ा फेरबदल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बोरदोलोई ने मंगलवार को ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
कांग्रेस का वॉशिंग मशीन वाला तंज बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने इसे वॉशिंग मशीन की राजनीति करार दिया। बघेल ने कहा, भाजपा में जाते ही सारे पाप और दाग धुल गए। जब हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस में थे, तब भाजपा उन्हें सबसे भ्रष्ट मानती थी, लेकिन अब वे साफ हो गए हैं। बोरदोलोई के साथ भी यही हुआ है।
सम्मान और अपमान का तर्क पांच दशक से अधिक समय तक कांग्रेस में रहे बोरदोलोई ने पार्टी छोड़ने के पीछे अपमान को बड़ी वजह बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से उन्हें पार्टी में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सकारात्मक कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक स्वागत किया।
भाजपा को मिलेगी बढ़त असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटनाक्रम पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बोरदोलोई के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और यह प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत, विकसित असम के लक्ष्य को पाने में मददगार साबित होगा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट देने की सिफारिश करने का भी संकेत दिया है।
मनाने की कोशिशें रही नाकाम राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, बोरदोलोई के इस्तीफे की भनक लगते ही कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह ने उन्हें मनाने के लिए मंगलवार देर शाम मुलाकात भी की थी। हालांकि, चार बार के विधायक और दो बार के सांसद रहे बोरदोलोई अपना मन बना चुके थे और कांग्रेस की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं।
VIDEO | When asked about Pradyut Bordoloi joining the BJP, Congress leader Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) says, See, the way Himanta Sarma was most corrupt, when he was in Congress, and as soon as he was cleansed in a washing machine, he became clean, what BJP people used to… pic.twitter.com/s5a4v3F6mw
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2026
ईरान को किसने भेजी रहस्यमयी मेडिकल मदद? दूतावास के पोस्ट डिलीट करने से बढ़ा सस्पेंस
असम विधानसभा चुनाव 2026: क्या किंगमेकर बदरुद्दीन अजमल का सियासी सूर्य अस्त हो रहा है?
चेक बाउंस केस: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, दोबारा जेल जाने का खतरा टला
होर्मुज तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत: 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा जग लाडकी
हाथी ने पैरों से कुचला, फिर भी जिंदा बच निकला शख्स: ओडिशा के इस वीडियो ने उड़ाए सबके होश
भारत में अस्थिरता की साजिश? अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वॉनडाइक की गिरफ्तारी के पीछे क्या है खेल?
गलती हो गई मंत्री जी! मंच पर नाम लेना भूले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सुरक्षाकर्मी के याद दिलाने पर मांगी माफी
IPL 2026: विराट कोहली की वापसी और 18,400 करोड़ की रिकॉर्ड डील; आरसीबी में बड़े बदलाव की आहट
ईरान का शक्ति प्रदर्शन: शोक के बीच तेहरान में उमड़ा जनसैलाब, अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
उत्तर कोरियाई चुनाव: किम जोंग उन की ऐतिहासिक जीत के बीच 0.07% विरोधियों की चर्चा तेज