लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से एक दिलचस्प वाकया सामने आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने ही सहयोगी मंत्री अनिल कुमार का नाम लेना भूल गए।
सुरक्षाकर्मी ने याद दिलाया तो मांगी माफी डिप्टी सीएम जब मंच पर सबका अभिवादन कर रहे थे, तो वे मंत्री अनिल कुमार का नाम लेना भूल गए। इस दौरान पास खड़े एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें संकेत देकर याद दिलाया। अपनी गलती का एहसास होते ही ब्रजेश पाठक ने तुरंत मंच से माफी मांगी।
नहीं देख पाया, क्षमा करना ब्रजेश पाठक ने भरे मंच से कहा, गलती हो गई भाई, माननीय मंत्री जी, मैं इधर देख नहीं पाया, क्षमा करना। हम लोग सामने वालों को देखने लगे थे, लोकतंत्र में अक्सर बहुमत की तरफ ध्यान चला जाता है। उन्होंने अनिल कुमार को अपना पुराना मित्र और दलित समाज का जुझारू नेता बताते हुए कहा कि वे 2007 में उनके चुनाव प्रचार में भी गए थे।
यूपी की बदली तस्वीर पर की बात अपने संबोधन में ब्रजेश पाठक ने योगी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी की पहचान खराब कानून-व्यवस्था से होती थी, लेकिन आज राज्य एक्सप्रेसवे, निवेश और बेहतर बुनियादी ढांचे के कारण देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार का दावा डिप्टी सीएम ने शिक्षा व्यवस्था में आए बदलावों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले नकल माफियाओं का बोलबाला था, लेकिन अब नकल विहीन परीक्षाएं हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में यूनिवर्सिटी की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है और बेसिक शिक्षा के स्कूलों में छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को समझ चुकी है और गुंडागर्दी के पुराने दौर को कभी वापस नहीं आने देगी।
*योगी सरकार के 9 साल पूरे होने पर ब्रजेश पाठक संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वह अनिल कुमार का नाम लेना भूल गए। जब सुरक्षाकर्मी ने याद दिलाई तो उन्होंने कहा कि भाई क्षमा करना। हम लोग सामने वालों को देखने लगे। लोकतंत्र में बहुमत की तरफ देखा जाता है। #brajeshpathak #lucknow #yogi pic.twitter.com/ckfhTPiu8m
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) March 18, 2026
नेपाल में शी जिनपिंग की किताबें जलाने पर मचा बवाल, चीन ने दर्ज कराई कड़ी आपत्ति
रील के चक्कर में रूह कांप गई! बाप को बोरे में भरकर बनाया कूरियर , बेंगलुरु में मचा बवाल
ईरान ने भारत से मिली मदद का पोस्ट क्यों डिलीट किया? रहस्य बरकरार
ट्रेन में कोरियाई पर्यटक को सीट के लिए संघर्ष: RPF जवान की तत्परता से बची देश की मेहमाननवाज़ी
रील के लिए हद पार: बेंगलुरु में बुजुर्ग को बनाया ह्यूमन पार्सल , कूरियर ऑफिस में मचा हड़कंप
चलती ट्रेन में भूतों का बसेरा! यात्रियों की ऐसी हरकत देख सहम गए लोग
मोदी सरकार का पावर प्लान: ₹2584 करोड़ की स्कीम से चमकेगा पहाड़ी राज्यों का भविष्य
बेंगलुरु में बरसे ओले: गर्मी से मिली राहत, लेकिन ट्रैफिक ने बढ़ाई मुसीबत
द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ी पर घमासान: काव्या मारन के बचाव में उतरे ललित मोदी
अर्शदीप सिंह का ह्यूमर हिट: स्केच देखकर बोले- इसे थोड़ा खाना खिलाओ, ये काफी कमजोर लग रहा है