भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी घातक यॉर्कर के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। लेकिन अब मैदान के बाहर भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर लोगों का दिल जीत रहा है। बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स के दौरान अर्शदीप का एक मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
स्केच देखकर चौंके अर्शदीप समारोह के दौरान एक प्रशंसक और आर्टिस्ट अपनी बनाई गई अर्शदीप की एक पेंटिंग लेकर उनके पास पहुंचा। फैन चाहता था कि अर्शदीप उस पर ऑटोग्राफ दें। जैसे ही अर्शदीप की नजर उस स्केच पर पड़ी, वह अपनी हंसी नहीं रोक सके।
ऑटोग्राफ देते हुए उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा, इसे थोड़ा खाना-वाना खिलाओ, थोड़ा बड़ा करो, काफी कमजोर लग रहा है ये। उनकी इस हाजिरजवाबी ने वहां मौजूद सभी लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
मैदान पर भी बरपाया कहर अर्शदीप का यह नरम और मजाकिया स्वभाव फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मैदान पर वह बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन निजी जिंदगी में उनका यह सरल अंदाज उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है।
मिशन 5 ट्रॉफी की ओर भारतीय टीम अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान अर्शदीप ने टीम इंडिया के भविष्य के लक्ष्यों पर भी बात की। उन्होंने खुलासा किया कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप की जीत टीम की भूख को और बढ़ा गई है।
अर्शदीप ने बताया कि 2024 की जीत के बाद हार्दिक पांड्या और कोर ग्रुप ने एक बड़ा संकल्प लिया था। टीम ने तय किया है कि अगले 10 सालों में भारत को कम से कम 5 आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम करनी हैं।
वर्ल्ड कप में रही अहम भूमिका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने टूर्नामेंट के 8 मैचों में 9 विकेट चटकाए। भले ही उनकी इकोनॉमी 8.46 रही हो, लेकिन डेथ ओवर्स में उनके किफायती स्पेल और अहम मौकों पर विकेट लेने की क्षमता ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
Look at Arshdeep Singh’s funny reply to a Nepali artist.
— Sonu (@Cricket_live247) March 16, 2026
He asked for an autograph on a poster he had made himself for Arshdeep. While signing the poster, Arshdeep Singh jokingly said,
“Isko khana-wana khilao, thoda bada karo, kaafi kamzor lag raha hai yeh,” and walked away… pic.twitter.com/ky76Jhasru
NH-68 पर दिखा मौत का तांडव : इथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत
बिलासपुर में एलपीजी कालाबाजारी पर सर्जिकल स्ट्राइक: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त, माफियाओं में हड़कंप
गोरखपुर हत्याकांड: भतीजे का था झगड़ा, हत्यारों ने चाचा को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज
मोदी सरकार का पावर प्लान: ₹2584 करोड़ की स्कीम से चमकेगा पहाड़ी राज्यों का भविष्य
जूस जैकिंग: चार्जिंग पोर्ट से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, रहें सावधान!
उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न : पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में बारिश और राजस्थान में ओलों का अलर्ट
जेल से बचे राजपाल यादव: कोर्ट ने दी बड़ी राहत, 1 अप्रैल को होगा अंतिम फैसला
हिंद महासागर का नया सी-लॉर्ड बना भारत: 16 देशों के नौसैनिकों को दे रहा वॉर-ट्रेनिंग
अंपायर का फैसला सही या गलत? MCC ने सलमान आगा के रन आउट विवाद पर तोड़ी चुप्पी
धुरंधर 2 पर CBFC की कैंची: 21 कट्स के साथ मिली A सर्टिफिकेट, 18 साल से कम उम्र के दर्शक नहीं देख पाएंगे फिल्म