जालोर के जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सिनवारा ओवरब्रिज पर इथेनॉल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते हाईवे के 200 मीटर के दायरे को अपनी चपेट में ले लिया।
ड्राइवर फंसा, भाई ने कूदकर बचाई जान हादसे के वक्त टैंकर में ड्राइवर सुखराम (34) और उसका चचेरा भाई नरसीराम (26) सवार थे। नरसीराम किसी तरह समय रहते टैंकर से कूदने में कामयाब रहा, लेकिन सुखराम केबिन में ही फंस गया। आग इतनी भयावह थी कि ड्राइवर को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला और वह जिंदा जल गया। नरसीराम को इलाज के लिए सिनवारा अस्पताल ले जाया गया है।
बठिंडा से कांडला जा रहा था टैंकर मिली जानकारी के अनुसार, यह टैंकर मुरलीधर कंपनी जामनगर का था और पंजाब के बठिंडा से गुजरात के कांडला जा रहा था। टैंकर में ज्वलनशील इथेनॉल भरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के साथ टैंकर डिवाइडर से टकराया और उसमें से तरल पदार्थ रिसने लगा। ओवरब्रिज की ढलान होने के कारण आग 200 मीटर तक सड़क पर फैल गई।
दमकल की मशक्कत के बाद बुझी आग घटना की सूचना मिलते ही सांचौर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सांचौर एसडीम प्रमोद कुमार और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक सुखराम बाड़मेर के मोखावा का रहने वाला था।
खौफनाक मंजर: चश्मदीदों की जुबानी पास ही खेत में काम कर रहे जीवराम मेघवाल ने बताया कि टायर फटने जैसा जोरदार धमाका हुआ और टैंकर पलट गया। रिसते हुए इथेनॉल ने सड़क को आग की लपटों में तब्दील कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईवे पर यातायात को बहाल करने का काम भी जारी है।
*नेशनल हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, आग लगी: सड़क पर 200 मीटर तक फैली लपटें 1 जिंदा जला, दूसरा समय रहते बाहर निकला #Jalore @JalorePolice pic.twitter.com/bAiBINPiYT
— Naresh Sarnau (Bishnoi) (@NSarnauaajtak) March 18, 2026
समंदर में अचानक पलटी बाज़ी: चीन का तेल ले जा रहे 7 रूसी टैंकर भारत की ओर मुड़े, ड्रैगन देखता रह गया!
NIA के हत्थे चढ़ा युद्ध का सौदागर मैथ्यू वैनडाइक: भारत की सीमा पर ड्रोन वॉरफेयर की साजिश का हुआ पर्दाफाश
केदारनाथ यात्रा के लिए एफिडेविट अनिवार्य: सारा अली खान के बहाने छिड़ी सियासी जंग
राजपाल यादव को बड़ी राहत: चेक बाउंस मामले में फिलहाल नहीं जाएंगे जेल!
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: दिग्गज नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने थामा भाजपा का दामन
दिल्ली मेट्रो की कायल हुईं नॉर्वे की राजदूत: पहली यात्रा पर बोलीं- यह अनुभव शानदार है
संसद में गूंजा लोकगीत: सपा सांसद छोटेलाल का अनोखा अंदाज, पीछे बैठीं प्रिया सरोज भी नहीं रोक पाईं हंसी
सैमसंग की धमाकेदार सेल: घर लाएं स्मार्ट अप्लायंसेज और पाएं ₹20,000 तक का कैशबैक
राज्यसभा से विदाई: PM मोदी ने खरगे-पवार की तारीफ में पढ़े कसीदे, अठावले के लिए कह दी बड़ी बात
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं होगी परेशानी: पटना DM ने जारी किया 24x7 हेल्पलाइन नंबर