सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में ट्रेन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपकी हंसी भी छूटेगी और डर भी लगेगा। चलती ट्रेन में कुछ यात्रियों ने अपनी क्रिएटिविटी से ऐसा माहौल बनाया कि देखने वाले दंग रह गए।
सफेद चादर और काला चश्मा वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के डिब्बे में यात्रियों ने सिर से लेकर पैर तक खुद को सफेद चादर में लपेट रखा है। इतना ही नहीं, उन्होंने ऊपर से काला चश्मा भी पहन रखा है। पहली नज़र में इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे सच में ट्रेन में भूत सवार हो गए हों।
यात्रियों का अजीबोगरीब प्रैंक ट्रेन के डिब्बे में कई यात्री इसी तरह सफेद चादर ओढ़कर शांति से बैठे और लेटे हुए नजर आ रहे हैं। अगर रात के अंधेरे में कोई अचानक इन यात्रियों को इस हाल में देख ले, तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम होना तय है।
टीटीई (TTE) पर लोगों ने लिए मजे वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, अगर टीटी आ गया तो क्या होगा? पूरा डिब्बा डर के साए में होगा। इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, टीटी का हार्ट फेल हो जाएगा। वहीं दूसरे ने लिखा, यह भूतिया सीन देखकर टीटी महोदय कभी इस डिब्बे में कदम नहीं रखेंगे।
वायरल हुआ 18 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए इस 18 सेकंड के क्लिप को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। रील बनाने के चक्कर में की गई यह अनोखी हरकत लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्रैंक किस ट्रेन का है, लेकिन इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
अगर TT आ गया तो क्या होगा 🚨 😂
— Annu (@annu_1AD) March 17, 2026
पूरा डिब्बा में डर का माहौल बन गया होगा। pic.twitter.com/ywRrWhWNby
मिडिल ईस्ट संकट: मुंद्रा पोर्ट पहुंचा जग लाडकी , 80 हजार टन क्रूड ऑयल के साथ सुरक्षित वापसी
रील के लिए हद पार: बेंगलुरु में बुजुर्ग को बनाया ह्यूमन पार्सल , कूरियर ऑफिस में मचा हड़कंप
चैत्र नवरात्रि 2026: मैहर में 9 दिनों तक मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध; आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
सूर्यकुमार यादव के कैप्टन बनने के पीछे का राज: किन 4 लोगों ने बदली उनकी किस्मत?
उत्तराखंड में प्रशासनिक हलचल: ऊर्जा कंपनियों के बड़े अफसरों पर गिरी गाज, सीएम धामी ने विकास को दी रफ्तार
क्या रणवीर सिंह नहीं, कोई और है असली धुरंधर ? सारा अर्जुन ने कैमरे के सामने खोला राज
समंदर में अचानक पलटी बाज़ी: चीन का तेल ले जा रहे 7 रूसी टैंकर भारत की ओर मुड़े, ड्रैगन देखता रह गया!
ग्लोबल टेंशन, युद्ध और बिखरती एकता: सुभाष चंद्रा ने पूछा- क्या हम सच में ‘एक परिवार’ हैं?
रोहित शर्मा की IPL 2026 में भूमिका: क्या इम्पैक्ट प्लेयर वाला टैग हटेगा?
द हंड्रेड में अबरार अहमद की एंट्री पर मचा बवाल, क्या काव्या मारन की टीम पर उठ रहे सवाल?