मैहर: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शारदा धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक गरिमा को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मैहर नगर पालिका क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
19 से 27 मार्च तक रहेगा प्रतिबंध अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) दिव्या पटेल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रभावशील रहेगा। इस अवधि में पूरे नगरपालिका क्षेत्र में किसी भी दुकान, होटल, ढाबे या ठेले पर इन सामग्रियों का क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
धार्मिक भावनाएं सर्वोपरि प्रशासन का कहना है कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और मर्यादा का प्रतीक है। मां शारदा धाम में आयोजित होने वाले विशाल मेले में देश भर से लाखों भक्त जुटते हैं। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को किसी प्रकार का ठेस न पहुंचे और नगर में शांति व सामाजिक सौहार्द बना रहे, इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने शुरू की मुनादी फैसले को सख्ती से लागू करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरे नगर क्षेत्र में मुनादी कराई जा रही है और लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों को सचेत किया जा रहा है। साथ ही, पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे मेले के दौरान नियमित निगरानी रखें ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
क्यों खास है मैहर? त्रिकूट पर्वत पर स्थित मां शारदा का यह मंदिर शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यहां देवी सती का हार गिरा था, जिसके कारण इसे माई का हार यानी मैहर कहा जाता है। 600 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र धाम की धार्मिक महत्ता को देखते हुए प्रशासन हर साल मेले के दौरान सुरक्षा और पवित्रता के कड़े इंतजाम करता है।
जय शारदा माता की!
— Madhya Pradesh Tourism (@MPTourism) March 31, 2025
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आइए आपको मैहर स्थित माँ शारदा माता मंदिर के दर्शन कराते हैं। ज्ञान की देवी माँ सरस्वती को समर्पित यह मंदिर शक्तिपीठों में से एक है। देवी सती के गले का हार यहाँ गिरने के कारण इसका नाम माई का हार के आधार पर मैहर पड़ा। त्रिकूट… pic.twitter.com/r57AcTrF1Q
चेपॉक में येलो आर्मी का महाकुंभ: धोनी-रैना की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल
पीएम मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती: दिल्ली में चुनाव करा लो, बीजेपी 10 सीट भी नहीं जीत पाएगी
चैत्र नवरात्रि 2026: मैहर में 9 दिनों तक मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध; आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
रसोई का संकट और मीम्स की बौछार: क्या गैस सिलेंडर अब सोने से भी ज्यादा कीमती हो गया है?
IPL 2026: वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन को मिली SRH की कमान, अभिषेक शर्मा बने उप-कप्तान
राज्यसभा में खड़गे का मजाकिया अंदाज: बोले- देवेगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली
वेटर रोबोट का अतरंगी अवतार: खाना परोसने की जगह करने लगा डांस और तोड़े बर्तन
मैं जिंदा हूं और स्वस्थ हूं : नेतन्याहू के वायरल वीडियो पर छिड़े विवाद का क्या है सच?
राज्यसभा से विदाई: PM मोदी ने खरगे-पवार की तारीफ में पढ़े कसीदे, अठावले के लिए कह दी बड़ी बात
धुरंधर 2: दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में आदित्य धर, रिलीज से पहले की ये खास अपील