नई दिल्ली में WION वर्ल्ड पल्स - द लीडर्स कॉन्फ्लुएंस का भव्य आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जी ग्रुप के संस्थापक और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने वैश्विक अस्थिरता और बिखरती एकता पर गंभीर सवाल खड़े किए।
क्या दुनिया सिर्फ एक नारा है? डॉ. सुभाष चंद्रा ने वर्तमान विश्व व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि आज दुनिया में संवाद से ज्यादा युद्ध का शोर सुनाई दे रहा है। उन्होंने सवाल किया, हम अक्सर वसुधैव कुटुंबकम यानी एक दुनिया-एक परिवार की बात करते हैं, लेकिन क्या हमारे कार्य इस भावना के अनुरूप हैं? उन्होंने स्पष्ट किया कि WION का उद्देश्य इसी वैचारिक खाई को पाटना और दुनिया को एक साथ लाने की दिशा में काम करना है।
WION की नींव: गल्फ वॉर से मिली प्रेरणा डॉ. चंद्रा ने याद दिलाया कि WION की शुरुआत का विचार उन्हें गल्फ वॉर के दौरान आया था, जिसे टीवी पर प्रसारित होने वाला पहला वैश्विक युद्ध माना जाता है। उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्हें एक ऐसे भारतीय ग्लोबल मीडिया नेटवर्क की जरूरत महसूस हुई जो निष्पक्ष और सटीक जानकारी दे सके। आज सूचनाओं की भीड़ (Information Overload) के बीच, उन्होंने पत्रकारिता के मूल उद्देश्य को दोहराया—लोगों को भड़काने के बजाय उन्हें जोड़ना और सही संदर्भ के साथ जानकारी प्रदान करना।
कौन-कौन हो रहा है शामिल? यह सम्मेलन भविष्य की चुनौतियों को समझने के लिए एक बड़ा मंच बन गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रह्लाद जोशी जैसे दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा, श्रीलंका के सांसद नमल राजपक्षे, एनएसई के एमडी आशीष कुमार चौहान और ईरानी-जर्मन अभिनेत्री एल्नाज़ नोरोज़ी समेत कई वैश्विक हस्तियां अपने विचार साझा करेंगी।
क्या है WION वर्ल्ड पल्स का एजेंडा? यह आयोजन महज एक चर्चा नहीं, बल्कि भविष्य का ब्लूप्रिंट है। इसे कई महत्वपूर्ण हिस्सों में बांटा गया है:
यह सम्मेलन इस बात को रेखांकित करता है कि भविष्य कोई दूर की चीज नहीं, बल्कि आज के निर्णयों से आकार ले रहा है। अस्थिर दुनिया में भरोसेमंद संवाद और कूटनीति ही आगे का रास्ता है।
#WIONWorldPulse | We are living in an era of information overload, where social media conversations shape narratives: @subhashchandra, Founder and Mentor of Zee Group and Former Rajya Sabha member#RhythmOfTheNewWorldOrder pic.twitter.com/XFfOUNzGs3
— WION (@WIONews) March 18, 2026
जंग के बीच भारत को बड़ी राहत: 80,886 टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा जग लाडकी
हाथी ने पैरों से कुचला, फिर भी जिंदा बच निकला शख्स: ओडिशा के इस वीडियो ने उड़ाए सबके होश
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े खौफनाक कत्ल, जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं 9 गोलियां
लाइन में लगने का झंझट खत्म: घर बैठे चुटकियों में बुक करें अपना LPG सिलेंडर
शादी वाले तंज पर देवेगौड़ा का पलटवार, बोले- कांग्रेस संग रिश्ता जबरन था, इसलिए लेना पड़ा तलाक
IPL का काला इतिहास: जडेजा के बैन से लेकर थप्पड़ कांड तक, लीग के 5 सबसे बड़े विवाद
NH-68 पर दिखा मौत का तांडव : इथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत
रसोई का संकट और मीम्स की बौछार: क्या गैस सिलेंडर अब सोने से भी ज्यादा कीमती हो गया है?
PM किसान सम्मान के बाद बड़ी राहत: अब एक भी किसान का फसल नुकसान पर मिलेगा गारंटीड मुआवजा
‘जबरन शादी थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक’, देवगौड़ा का खड़गे को तीखा जवाब