मुंद्रा: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच भारतीय जहाजों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर जग लाडकी बुधवार को सुरक्षित गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया। इस टैंकर में 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा हुआ है।
फुजैराह हमले के बाद भी सुगम सफर टैंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह बंदरगाह से कच्चा तेल लोड किया था। फुजैराह पर हुए हमलों के बावजूद, यह टैंकर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। जहाज पर तैनात सभी 22 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
एक हफ्ते में चार जहाज सुरक्षित वापस पिछले एक सप्ताह के भीतर भारत ने चार बड़े जहाजों को सुरक्षित लाने में सफलता हासिल की है। इससे पहले सोमवार को शिवालिक और मंगलवार को नंदा देवी कांडला पोर्ट पहुंचे थे। जग प्रकाश और जग लाडकी के आने से ऊर्जा आपूर्ति में आ रही बाधाओं को कम करने में मदद मिली है।
फारस की खाड़ी में अभी भी फंसे हैं 24 जहाज मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर अभी भी बना हुआ है। फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले 24 जहाज अब भी फंसे हुए हैं। इनमें एलपीजी, एलएनजी और क्रूड ऑयल के टैंकर शामिल हैं। इन जहाजों पर कुल 611 भारतीय नाविक सवार हैं।
ईरान की कड़ी निगरानी युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ईरान उन्हीं जहाजों को आवाजाही की अनुमति दे रहा है, जिनकी गहन पड़ताल यह सुनिश्चित करने के लिए की जाती है कि उनका स्वामित्व या संचालन अमेरिका से जुड़ा न हो।
क्षेत्र में मचा है हड़कंप मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस क्षेत्र में कुल 500 से अधिक विभिन्न देशों के टैंकर फंसे हुए हैं। तनाव के कारण वैश्विक समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।
#WATCH भारतीय झंडे वाला क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी गुजरात में अडानी पोर्ट्स मुंद्रा पहुंचा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
इसमें UAE से मंगाया गया लगभग 80,886 मीट्रिक टन (MT) क्रूड ऑयल था, जिसे फुजैराह पोर्ट पर लोड किया गया।
(वीडियो सोर्स: अडानी पोर्ट) pic.twitter.com/b52Wki0MjN
मैं जिंदा हूं और स्वस्थ हूं : नेतन्याहू के वायरल वीडियो पर छिड़े विवाद का क्या है सच?
धुरंधर 2: ₹130 करोड़ की एडवांस बुकिंग के बीच ज्योतिषीय पहेली, क्या बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बयां करेंगे पूरी सच्चाई?
नफरत के भाई-भाई हैं रूस और ईरान: जेलेंस्की का बड़ा हमला, पश्चिम को दी मदद की पेशकश
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज शाम 4 बजे से इन रास्तों पर रहेगा नो-एंट्री, घर से निकलने से पहले चेक करें नया रूट
क्या नीतीश कुमार ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी? सम्राट चौधरी को लेकर सीएम का बड़ा बयान
धुरंधर 2 पर CBFC की कैंची: 21 कट्स के साथ मिली A सर्टिफिकेट, 18 साल से कम उम्र के दर्शक नहीं देख पाएंगे फिल्म
एनकाउंटर से पहले कुख्यात अपराधी ने दी थी पुलिस को डेडलाइन , ऑडियो ने खोले खौफनाक राज
दिल्ली के साध नगर में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोग फंसे; 30 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात
दिल्ली मेट्रो की कायल हुईं नॉर्वे की राजदूत: पहली यात्रा पर बोलीं- यह अनुभव शानदार है
न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी