रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 19 मार्च को आधिकारिक रिलीज से पहले, 18 मार्च को आयोजित पेड प्रीव्यू ने देशभर में तहलका मचा दिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जो दीवानगी है, उसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
क्रिटिक्स की नजर में मास्टरपीस फिल्म के रिव्यूज सामने आने शुरू हो गए हैं और हर कोई इसे भारतीय सिनेमा का एक ऐतिहासिक मोड़ बता रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने धुरंधर 2 को एक एपिक ब्लॉकबस्टर करार देते हुए कहा कि यह फिल्म स्केल, ड्रामा, भावनाएं और एक्शन के मामले में हर उम्मीद से कहीं बेहतर है।
सुमित कडेल का विश्लेषण: फिल्म ने तोड़े सारे मानदंड फिल्म समीक्षक सुमित कडेल ने इसे 4.5 स्टार देते हुए इंडस्ट्री को हिला देने वाली घटना बताया है। उन्होंने कहा, आदित्य धर ने भारतीय सिनेमा की गॉडफादर पार्ट 2 रच दी है। सुमित के अनुसार, रणवीर सिंह का किरदार जसप्रीत सिंह से हम्जा अली मजारी तक का सफर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। फिल्म की लंबी अवधि के बावजूद, इसकी स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग इतनी सटीक है कि दर्शक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते।
राम गोपाल वर्मा बोले- शोले से भी बड़ी है ये फिल्म दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने तो इसे शोले और मुगल-ए-आजम से भी ऊपर का दर्जा दे दिया है। रामू ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि धुरंधर 2 का अनुभव शोले से 100 गुना बड़ा है। उन्होंने यहां तक दावा किया कि यह फिल्म अब तक की महान क्लासिक फिल्मों को भी फीका कर देती है।
तकनीकी टीम की बड़ी जीत फिल्म की सफलता के पीछे सिर्फ निर्देशन और अभिनय ही नहीं, बल्कि तकनीकी पक्ष का भी बड़ा योगदान है। शाश्वत के संगीत ने जहां फिल्म में जान फूंक दी है, वहीं विकास नवलखा की सिनेमैटोग्राफी ने इसे एक शानदार विजुअल ट्रीट बना दिया है।
क्या टूटेंगे दंगल और जवान के रिकॉर्ड? एडवांस बुकिंग और प्रीव्यू में उमड़ी भीड़ को देखकर यह साफ है कि धुरंधर 2 आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस के कई बड़े कीर्तिमान ध्वस्त करने वाली है। यदि फिल्म उम्मीदों के मुताबिक कमाई करती है, तो यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी।
#DhurandharTheRevenge - REVIEW
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) March 18, 2026
A GAME-CHANGING, INDUSTRY-SHAKING PHENOMENON.
Rating - ⭐️⭐️⭐️⭐️🌟 ( 4.5 Stars) #Dhurandhar2 doesn’t just meet expectations,it surpasses them by a HUGE MARGIN. In every aspect, the film turns out to be bigger, better, and far more engaging than… pic.twitter.com/TkW2PEx2qW
BSNL निजीकरण की चर्चाओं पर पूर्ण विराम: 4G-5G के दम पर फिर से चमकेगी सरकारी टेलीकॉम कंपनी
बस के फर्श पर बैठने को मजबूर बुजुर्ग, लोगों की बेरुखी देख खौल उठेगा आपका खून!
तेहरान में आंसुओं का सैलाब: अली लारीजानी के अंतिम संस्कार में गूंजे मौत के नारे
कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला: टपोरी वाले व्यवहार से महिला सांसद असहज
गलती हो गई मंत्री जी! मंच पर नाम लेना भूले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सुरक्षाकर्मी के याद दिलाने पर मांगी माफी
सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा दांव: ईशान किशन बने नए कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जंग के साये में भारत का मानवीय कवच : ईरान को भेजी मेडिकल मदद, दोस्ती को दी नई उड़ान
क्या स्पेस में छिड़ेगा महायुद्ध? आकाश मिसाइल के जनक डॉ. प्रह्लाद ने दी चेतावनी
ईरान के सबसे बड़े गैस भंडार पर हमला, दुनिया की धड़कनें बढ़ीं; क्या अब छिड़ने वाला है एनर्जी वॉर ?
दिल्ली से इंदौर तक आग का तांडव: दो अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की दर्दनाक मौत