राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों की विदाई के दौरान सदन का माहौल उस समय गरमा गया, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेता एचडी देवेगौड़ा पर एक राजनीतिक तंज कसा। खरगे ने कहा कि देवेगौड़ा पहले कांग्रेस से मोहब्बत करते थे और बाद में पीएम मोदी की बीजेपी से शादी कर ली। इस टिप्पणी पर अब पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने एक पत्र लिखकर तीखा पलटवार किया है।
जबरन शादी का खुलासा देवेगौड़ा ने अपने पत्र में खरगे के शादी वाले बयान को आधार बनाते हुए लिखा, अगर मुझे शादी की भाषा में जवाब देना पड़े, तो मैं कहूंगा कि मैं कांग्रेस के साथ एक जबरन शादी (Forced Marriage) में था। मुझे उनसे तलाक लेना पड़ा क्योंकि वह एक अब्यूसिव (शोषणकारी) रिश्ता था। पूर्व पीएम की इस टिप्पणी ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
2018 का वो पुराना किस्सा विवाद को विस्तार देते हुए देवेगौड़ा ने 2018 के गठबंधन का जिक्र किया। उन्होंने याद दिलाया कि उस समय कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को भेजकर कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया था। देवेगौड़ा का कहना है कि उन्होंने उस वक्त सिद्धरमैया की मौजूदगी में सुझाव दिया था कि मल्लिकार्जुन खरगे को सीएम बनाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने जिद की कि नेतृत्व कुमारस्वामी ही करें।
कांग्रेस पर दलबदल का आरोप देवेगौड़ा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2018 के गठबंधन और शादी के नाटक के बाद 2019 में कांग्रेस ने ही उनका साथ छोड़ दिया था। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के कितने विधायक बीजेपी में गए और उन्हें किसने वहां भेजा, यह किसी से छिपा नहीं है।
खरगे को दी नसीहत पत्र के अंत में देवेगौड़ा ने खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ने दलबदल करने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की होती, तो आज मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कहीं बेहतर स्थिति में होते। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन उन्होंने नहीं, बल्कि कांग्रेस ने छोड़ा था। यह पत्र अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
My dear friend Shri. @kharge made a humorous comment in parliament today on my “love” for @INCIndia and “marriage” with @BJP4India. I was not there in the House when he spoke. Here’s my response both lighthearted and factual on why I was forced to “divorce” the Congress @PMOIndia pic.twitter.com/qPK95FUxip
— H D Devegowda (@H_D_Devegowda) March 18, 2026
होर्मुज तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत: 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा जग लाडकी
राज्यसभा से विदाई: PM मोदी ने खरगे-पवार की तारीफ में पढ़े कसीदे, अठावले के लिए कह दी बड़ी बात
ईरान के सबसे बड़े गैस भंडार पर हमला, दुनिया की धड़कनें बढ़ीं; क्या अब छिड़ने वाला है एनर्जी वॉर ?
अब फ्लाइट में सीट चुनने के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे, मंत्रालय का बड़ा फैसला
बिलासपुर में एलपीजी कालाबाजारी पर सर्जिकल स्ट्राइक: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त, माफियाओं में हड़कंप
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान का UAE स्थित ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस पर हमला, सहमे वैश्विक रणनीतिकार
चैत्र नवरात्रि 2026: मैहर में 9 दिनों तक मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध; आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
लाइन में लगने का झंझट खत्म: घर बैठे चुटकियों में बुक करें अपना LPG सिलेंडर
केदारनाथ यात्रा के लिए एफिडेविट अनिवार्य: सारा अली खान के बहाने छिड़ी सियासी जंग
मोदी सरकार का पावर प्लान: ₹2584 करोड़ की स्कीम से चमकेगा पहाड़ी राज्यों का भविष्य