इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान को एक बड़ी रणनीतिक चोट पहुंची है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि एक सटीक हवाई हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को मार गिराया गया है। खातिब की मौत ईरान की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।
कौन थे इस्माइल खातिब? इस्माइल खातिब को केवल एक मंत्री नहीं, बल्कि ईरान का सबसे खतरनाक रणनीतिकार माना जाता था। 2021 में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने उन्हें खुफिया मंत्रालय की कमान सौंपी थी। खातिब 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध के दौरान रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) का भी हिस्सा रह चुके थे।
अमेरिका-इजरायल की नाक में दम खातिब पर वैश्विक स्तर पर साइबर हमलों और जासूसी के गंभीर आरोप थे। 2022 में अमेरिका ने उनके खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए थे। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग का आरोप था कि खातिब उन साइबर नेटवर्क के मास्टरमाइंड थे, जो अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के खिलाफ रैनसमवेयर और जासूसी अभियानों में शामिल थे।
अल्बानिया से लेकर न्यूक्लियर सेंटर तक पहुंच खातिब पर अल्बानिया सरकार की वेबसाइटों को हैक करने और गोपनीय दस्तावेज लीक करने का आरोप था। इसके अलावा, पिछले साल उन्होंने दावा किया था कि ईरान ने इजरायल के संवेदनशील सोरेक न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर से जुड़ा डेटा चोरी किया है। हालांकि, इजरायल ने कभी इस दावे की पुष्टि नहीं की।
दमन और हिंसा का चेहरा IDF का कहना है कि 2022-23 में महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में भड़के विरोध प्रदर्शनों को कुचलने में खातिब की मुख्य भूमिका थी। उनके इशारे पर प्रदर्शनकारियों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुईं और उन्हें मौत के घाट उतारा गया। मानवता के खिलाफ इन क्रूर गतिविधियों के कारण वे इजरायल और अमेरिका की हिट लिस्ट में काफी ऊपर थे।
ईरान के लिए मुश्किल वक्त इस्माइल खातिब से पहले इजरायल अली लारीजानी और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी जैसे शीर्ष अधिकारियों को भी निशाना बना चुका है। एक के बाद एक शीर्ष अधिकारियों के सफाए से ईरान का सुरक्षा ढांचा गहरे संकट में दिख रहा है। खातिब की मौत के बाद ईरान की खुफिया तंत्र की ताकत अब काफी कमजोर हो गई है।
🔴ELIMINATED: Esmaeil Khatib, the Iranian terrorist regime Minister of Intelligence, in a targeted strike in Tehran.
— Israel Defense Forces (@IDF) March 18, 2026
Khatib played a significant role during the recent protests throughout Iran, including the arrest & killing of protestors and led terrorist activities against… pic.twitter.com/654lpYCZ1c
ईरान को बड़ा झटका: खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब की मौत का दावा, इजराइल-ईरान जंग में बढ़ी तनातनी
धुरंधर: द रिवेंज को A सर्टिफिकेट: 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म से कटे 21 सीन, हिंसा पर सेंसर की सख्त कैंची
अब हवाई सफर में आपके साथ उड़ेंगे पालतू जानवर, सरकार ने एयरलाइंस को दिए कड़े निर्देश
IPL 2026: वानखेड़े में देखना है मुंबई इंडियंस का मैच? टिकट बुकिंग का पूरा शेड्यूल और तरीका जानें
साइना नेहवाल: बिना फिजियो-ट्रेनर के बनीं बैडमिंटन की आइकन , संघर्ष की अनसुनी दास्तां
टेस्ला सायबरट्रक का खौफनाक एक्सीडेंट: सेल्फ-ड्राइविंग फेल होने से बाल-बाल बची मां-बच्चे की जान
टैक्स फाइलिंग में बड़ा बदलाव: क्या अब पति-पत्नी मिलकर भर सकेंगे इनकम टैक्स?
बांग्लादेश के हाथों शर्मनाक हार के बाद भड़के कामरान अकमल, पीसीबी चीफ को कहा ट्रॉफी चोर
असम में कांग्रेस को बड़ा झटका: सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने थामा भाजपा का दामन
नेपाल में शी जिनपिंग की किताबों को लगी आग, चीन ने जताई कड़ी आपत्ति