असम की राजनीति में चुनाव से ठीक पहले बड़ा उलटफेर हुआ है। नगांव से लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा और बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
कांग्रेस में घुट रहा था दम इस्तीफे के बाद बोरदोलोई ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 मार्च को हुई असम CEC की बैठक में उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की गई। बोरदोलोई ने कहा, इमरान मसूद जैसे नेताओं के बयानों और शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी ने मुझे गहरा आहत किया। वहां काम करना मेरे लिए दम घुटने जैसा था।
असम में भाजपा हुई और मजबूत इस बदलाव पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि प्रद्युत बोरदोलोई का 1975 से कांग्रेस के साथ पुराना नाता रहा है। उन्होंने कहा, उनके आने से भाजपा और अधिक मजबूत होगी। हम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से सिफारिश करेंगे कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जाए। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि आत्मसम्मान वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कांग्रेस में टिकना मुश्किल है।
कांग्रेस के लिए गहरे संकट का संकेत प्रद्युत बोरदोलोई का जाना कांग्रेस के लिए दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा भी पार्टी छोड़ चुके हैं। बोरदोलोई राज्य में कैबिनेट मंत्री और दो बार सांसद रह चुके हैं, ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है।
चुनावी माहौल गरमाया असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अनुभवी नेताओं का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रद्युत बोरदोलोई के बेटे प्रतीक बोरदोलोई अभी भी कांग्रेस के टिकट पर मार्गेरिटा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे राज्य की राजनीति में आगे और भी दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं।
#WATCH | Delhi | Assam MP Pradyut Bordoloi joins the BJP in the presence of Assam CM Himanta Biswa Sarma and Assam BJP President, Dilip Saikia. pic.twitter.com/tRHHqzDSH5
— ANI (@ANI) March 18, 2026
दिल्ली में फिर बिखरी फूल वालों की सैर की खुशबू: भाईचारे का प्रतीक बना यह ऐतिहासिक उत्सव
समंदर में अचानक पलटी बाज़ी: चीन का तेल ले जा रहे 7 रूसी टैंकर भारत की ओर मुड़े, ड्रैगन देखता रह गया!
# ‘बहू का हाथ टूटा तो ससुर ने संभाली रसोई’, वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग
धुरंधर 2 के प्रिव्यू शो हुए रद्द, भड़के फैंस से आदित्य धर ने मांगी माफी
अब ऑनलाइन किराए पर लें आम का पूरा पेड़, घर बैठे पाएंगे सीधे बागों से ताजा फल
रील की सनक: बुजुर्ग पिता को बोरे में भरकर बनाया ह्यूमन पार्सल , कूरियर ऑफिस में मचा हड़कंप
ईरान ने भारत से मिली मदद का पोस्ट क्यों डिलीट किया? रहस्य बरकरार
ईरान-अमेरिका तनाव: संसदीय समिति की बैठक में भारतीयों की सुरक्षा और तेल आपूर्ति पर मंथन
बंगाल चुनाव: ‘संविधान के खिलाफ लड़ने वालों को जनता माफ नहीं करेगी’, दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर तीखा हमला
गोरखपुर हत्याकांड: भतीजे का था झगड़ा, हत्यारों ने चाचा को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज