रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज के साथ ही विवादों का साया मंडरा गया है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में फिल्म के प्रीमियर शोज शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले अचानक रद्द कर दिए गए, जिससे प्रशंसकों में भारी निराशा है।
तेलुगु और तमिल राज्यों में मचा हड़कंप आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के सिनेमाघरों में फिल्म के पेड प्रीमियर शोज को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर था। हालांकि, अंतिम समय में डिजिटल कंटेंट (DCP फाइल) न मिलने के कारण कई शोज को रद्द करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सिनेमाघरों को न केवल एडवांस बुकिंग रोकनी पड़ी, बल्कि पहले से बिक चुके टिकटों के रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू करनी पड़ी।
हिंदी वर्जन ने ली क्षेत्रीय भाषाओं की जगह ताजा जानकारी के अनुसार, तमिल और तेलुगु डब वर्जन समय पर न पहुंच पाने के कारण कई थिएटरों ने मजबूरन हिंदी वर्जन चलाने का फैसला लिया। कोयंबटूर समेत कई शहरों की प्रमुख थिएटर चेन्स ने स्पष्ट किया कि तमिल प्रिंट तैयार न होने के कारण उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था। डबिंग और सबटाइटलिंग में हुई देरी ने दक्षिण भारतीय दर्शकों के लिए मुश्किलें कड़ी कर दीं।
पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी बनी मुख्य विलेन इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो इस पूरी अफरा-तफरी के पीछे फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का अधूरा काम है। फिल्म की फाइनल डिजिटल फाइल सिनेमाघरों तक बहुत देरी से पहुंची, और सबसे बड़ी समस्या डबिंग और फाइनल मिक्सिंग के अंतिम चरणों में अटके काम के कारण हुई। हिंदी वर्जन भी बड़ी मुश्किल से रिलीज के कुछ घंटे पहले थिएटरों तक पहुंच पाया था।
क्या 19 मार्च को होगी फिल्म की सामान्य रिलीज? तकनीकी खामियों के बावजूद फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है। संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर वितरक आश्वस्त हैं कि मुख्य रिलीज (19 मार्च) तक सभी तकनीकी समस्याओं को हल कर लिया जाएगा। फिलहाल, दक्षिण भारत के प्रशंसकों को अपनी पसंदीदा भाषा में फिल्म देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, लेकिन ईद के लंबे वीकेंड पर फिल्म की कमाई पर इसका ज्यादा असर पड़ने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
We regret to inform that the Tamil paid previews of Dhurandhar: The Revenge scheduled for today have been cancelled. Refunds will be initiated shortly. Thank you for your patience.#DhurandharTheRevenge #AGSCinemas pic.twitter.com/VCLjbJ6GdN
— AGS Cinemas (@agscinemas) March 18, 2026
बोर्ड परीक्षा के बीच चालान वसूलने में व्यस्त मुंबई ट्रैफिक पुलिस, सड़कों पर परीक्षार्थी लाचार
क्या अमेरिका का सेल्फ-डिपोर्टेशन दांव भारतीयों का अपमान है? ताजमहल की तस्वीर और कैश ऑफर पर मचा बवाल
क्या कांग्रेस फैला रही है एंटी-इंडिया नैरेटिव ? गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
अंपायर का फैसला सही या गलत? MCC ने सलमान आगा के रन आउट विवाद पर तोड़ी चुप्पी
बस के फर्श पर बैठने को मजबूर बुजुर्ग, लोगों की बेरुखी देख खौल उठेगा आपका खून!
टेस्ला सायबरट्रक का खौफनाक एक्सीडेंट: सेल्फ-ड्राइविंग फेल होने से बाल-बाल बची मां-बच्चे की जान
अब फ्लाइट में सीट चुनने के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे, मंत्रालय का बड़ा फैसला
अर्शदीप सिंह का ह्यूमर हिट: स्केच देखकर बोले- इसे थोड़ा खाना खिलाओ, ये काफी कमजोर लग रहा है
अब प्रदूषण फैलाना पड़ेगा महंगा: महाराष्ट्र में पर्यावरण टैक्स दोगुना, जानें क्या होगा असर
राज्यसभा में खड़गे का मजाकिया अंदाज: बोले- देवेगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली