भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस अमेरिका की एक रिपोर्ट का सहारा लेकर वैश्विक स्तर पर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस के पोस्ट पर मचा बवाल दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किए गए एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट दिखाया। भाटिया ने कहा कि यह ट्वीट इस बात का प्रमाण है कि मुख्य विपक्षी दल देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर भारत को नीचा दिखाने पर तुला हुआ है।
RSS पर प्रतिबंध की मांग का समर्थन? विवाद का मुख्य कारण यूएससीआईआरएफ (USCIRF) की रिपोर्ट का उल्लेख है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उस रिपोर्ट का प्रचार कर रही है जिसमें अमेरिकी प्रशासन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने, उसकी संपत्ति जब्त करने और सदस्यों के अमेरिका आने पर रोक लगाने की सिफारिश की गई है।
मोहब्बत की दुकान बनाम एंटी-इंडिया सामान गौरव भाटिया ने राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान वाले स्लोगन पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दुकान में केवल एंटी-इंडिया सामान बिक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) को निशाना बना रही है, जिससे केवल पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश ही खुश होते हैं।
विदेशी हस्तियों से मेल-मिलाप पर सवाल भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अक्सर ऐसी अमेरिकी हस्तियों से मिलते हैं, जो भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर सवाल उठाती रही हैं। भाटिया ने इसे देश की सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ एक सुनियोजित एजेंडा करार दिया।
क्या है यूएससीआईआरएफ रिपोर्ट में? विवाद के केंद्र में मौजूद यूएससीआईआरएफ की 2026 की वार्षिक रिपोर्ट में भारत को कंट्री ऑफ पार्टिकुलर कंसर्न (CPC) घोषित करने की मांग की गई है। इस रिपोर्ट में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई है और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) जैसे विधायी फैसलों पर सवाल उठाए गए हैं। भाजपा ने इसे भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को बढ़ावा देने वाला कदम बताया है।
Delhi: BJP National Spokesperson Gaurav Bhatia says, I want to show you a tweet from the verified Congress handle, which forms the basis of our press conference. An opposition party is hell-bent on defaming India. Rahul Gandhi is siding with anti-India forces. This… pic.twitter.com/qIUooio8B5
— IANS (@ians_india) March 18, 2026
क्या नीतीश कुमार ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी? सम्राट चौधरी को लेकर सीएम का बड़ा बयान
IPL 2026: वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन को मिली SRH की कमान, अभिषेक शर्मा बने उप-कप्तान
PM किसान सम्मान के बाद बड़ी राहत: अब एक भी किसान का फसल नुकसान पर मिलेगा गारंटीड मुआवजा
कंगना रनौत का वार: राहुल गांधी का व्यवहार टपोरी जैसा, महिलाओं को होता है असहज महसूस
क्या रणवीर सिंह नहीं, कोई और है असली धुरंधर ? सारा अर्जुन ने कैमरे के सामने खोला राज
वेटर रोबोट का अतरंगी अवतार: खाना परोसने की जगह करने लगा डांस और तोड़े बर्तन
इंदौर अग्निकांड: EV चार्जिंग, गैस सिलेंडर और डिजिटल लॉक ने कैसे घर को बनाया मौत का जाल
ईरान को बड़ा झटका: खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब की मौत का दावा, इजराइल-ईरान जंग में बढ़ी तनातनी
दिल्ली के पालम में भीषण अग्निकांड: बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
दिल्ली-NCR का मिजाज बिगड़ा: धूल भरी आंधी और भारी बारिश के बाद अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी