अमेरिका के ह्यूस्टन में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के साइबरट्रक में सवार एक महिला और उसका बच्चा मौत के मुंह से बाल-बाल बचे। इस घटना का डैशकैम वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या हुआ था उस दिन? घटना अगस्त 2025 की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला अपने एक साल के बच्चे के साथ साइबरट्रक से जा रही थी। गाड़ी एक Y शेप के ओवरपास पर थी और उसे दाईं ओर मुड़ना था। लेकिन, गाड़ी मुड़ने के बजाय सीधी निकल गई और तेजी से कंक्रीट के बैरियर से जा टकराई।
अचानक कैसे बेकाबू हुई गाड़ी? पीड़ित महिला का दावा है कि गाड़ी उस समय सेल्फ-ड्राइविंग मोड (ऑटोपायलट) पर थी। उसने दावा किया कि गाड़ी ने बिना किसी चेतावनी के अचानक अपना रास्ता बदल लिया। महिला ने बताया कि उसने स्टीयरिंग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की और ड्राइवर असिस्टेंट फीचर को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि हादसा टल नहीं सका।
गंभीर रूप से घायल हुई महिला टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कंधे, गर्दन और पीठ में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की गर्दन और पीठ में डिस्क हर्निया की समस्या हो गई है। साथ ही, उनके दाहिने हाथ की नसें डैमेज हो गई हैं, जिससे उन्हें लगातार दर्द और सुन्नपन महसूस हो रहा है। गनीमत रही कि पिछली सीट पर बैठा बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहा।
टेस्ला पर लापरवाही का गंभीर आरोप पीड़ित महिला ने टेस्ला के खिलाफ 10 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) का मुकदमा दर्ज कराया है। वकील का कहना है कि टेस्ला ने अपने ऑटोपायलट फीचर के डिजाइन में भारी लापरवाही बरती है। मुकदमे में कहा गया है कि कंपनी का सपोर्ट सिस्टम इस बात को समझने में पूरी तरह विफल रहा कि गाड़ी को कहां मुड़ना है।
सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डैशकैम वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे गाड़ी अनियंत्रित होकर बैरियर से टकराती है। यह घटना टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल टेस्ला की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
TERRIFYING : Dashcam video shows the moment a Tesla Cybertruck, allegedly operating in self-driving mode, nearly sent a Houston mom and her infant off a bridge before violently crashing into an overpass barrier.
— Fox News (@FoxNews) March 17, 2026
The woman claims she suffered multiple injuries from the incident… pic.twitter.com/DgcnHp2FtZ
काबुल अस्पताल हमले पर भड़के अफगान स्टार अल्लाह गजनफर, पाकिस्तान को दी बुरे अंजाम की चेतावनी
मौत के मुंह से बाल-बाल बची मां-बच्चा: टेस्ला साइबरट्रक का खतरनाक एक्सीडेंट, कंपनी पर 8 करोड़ का मुकदमा
धुरंधर 2: भारतीय सिनेमा की गॉडफादर पार्ट 2 ? आलोचकों ने फिल्म को बताया मास्टरपीस
जंग के साये में भारत का मानवीय कवच : ईरान को भेजी मेडिकल मदद, दोस्ती को दी नई उड़ान
धुरंधर 2 पर CBFC की कैंची: 21 कट्स के साथ मिली A सर्टिफिकेट, 18 साल से कम उम्र के दर्शक नहीं देख पाएंगे फिल्म
केदारनाथ यात्रा के लिए एफिडेविट अनिवार्य: सारा अली खान के बहाने छिड़ी सियासी जंग
समंदर में अचानक पलटी बाज़ी: चीन का तेल ले जा रहे 7 रूसी टैंकर भारत की ओर मुड़े, ड्रैगन देखता रह गया!
ट्रेन में कोरियाई पर्यटक को सीट के लिए संघर्ष: RPF जवान की तत्परता से बची देश की मेहमाननवाज़ी
AFCON फाइनल में बड़ा उलटफेर: विरोध में मैदान छोड़ना सेनेगल को पड़ा भारी, मोरक्को बना चैंपियन
क्या अमेरिका का सेल्फ-डिपोर्टेशन दांव भारतीयों का अपमान है? ताजमहल की तस्वीर और कैश ऑफर पर मचा बवाल