इंदौर में एक भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक तीन मंजिला मकान में लगी आग में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
EV चार्जिंग बनी मौत की वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत घर के बाहर चार्ज हो रहे इलेक्ट्रिक वाहन (EV) से हुई। चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग की चिंगारी तेजी से गैलरी तक पहुंच गई।
सिलेंडर ब्लास्ट ने बढ़ाई मुसीबत गैलरी में घर के अन्य जरूरतों के लिए रखे गए कई गैस सिलेंडर और केमिकल ड्रम आग की चपेट में आ गए। घर में हाल ही में किसी मांगलिक कार्यक्रम के चलते अतिरिक्त सिलेंडर भी रखे गए थे। पुलिस ने मौके से कुल 8 सिलेंडर बरामद किए हैं, जिनमें से दो के फटने की प्रबल आशंका है।
इलेक्ट्रॉनिक गेट ने फंसाया अंदर हादसे का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि आग के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई। घर के गेट इलेक्ट्रॉनिक थे, जो बिजली कटते ही लॉक हो गए। इससे अंदर फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। बचाव दल को मौके पर पहुंचकर दरवाजे तोड़ने पड़े।
इनकी गई जान इस दर्दनाक हादसे में घर के मालिक मनोज पुगलिया (65) और उनके रिश्तेदार विजय सेठिया (65) की मौत हो गई। इनके अलावा बहू सिमरन, सुमन और टीनू ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में तीन मासूम बच्चे तनय (8), राशि (10) और छोटू (22) की भी जान चली गई।
CM ने जताया शोक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। प्रशासन अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
*इंदौर में 7 लोगों की मौत कैसे हुई ?
— Sachin Gupta (@Sachingupta) March 18, 2026
बिजनेसमैन मनोज पुगलिया के घर के गेट पर EV चार्ज हो रही थी। चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। घर की गैलरी में कुछ सिलेंडर और केमिकल ड्रम रखे थे। आग इन तक पहुंची। कई धमाके हुए। 3 मंजिला घर चपेट में आ गया। घर के गेट इलेक्ट्रॉनिक थे। बिजली… https://t.co/BkpH2kwu2y pic.twitter.com/61FzLPrBb9
सूर्यकुमार यादव के कैप्टन बनने के पीछे का राज: किन 4 लोगों ने बदली उनकी किस्मत?
कांग्रेस के साथ वह जबरन शादी थी, रिश्ता अब्यूसिव था : खरगे के तंज पर देवेगौड़ा का करारा जवाब
अब प्रदूषण फैलाना पड़ेगा महंगा: महाराष्ट्र में पर्यावरण टैक्स दोगुना, जानें क्या होगा असर
रील के चक्कर में मौत से मुकाबला: चलती बस के नीचे घुसा लड़का, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
इंदौर अग्निकांड: EV चार्जिंग, गैस सिलेंडर और डिजिटल लॉक ने कैसे घर को बनाया मौत का जाल
NH-68 पर दिखा मौत का तांडव : इथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा: सऊदी अरब ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, ईरान-इजरायल तनाव पर मंथन
धुरंधर 2 को मिला सेंसर का ग्रीन सिग्नल: 4 हिंसक दृश्यों पर कैंची, 3 घंटे 49 मिनट की लंबी दौड़
दिल्ली के साध नगर में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोग फंसे; 30 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, पैट कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर; क्या ईशान किशन संभालेंगे कमान?