सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नेताजी को जूतों की माला पहनाई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि यह घटना बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान हुई, और माला पहनाने वाला युवक, नेताजी से नाराज था.
वीडियो में ढोल-नगाड़ों के साथ नेताजी जनता के बीच जाते दिखते हैं. अचानक एक युवक उन्हें जूतों की माला पहना देता है, जिसके बाद नेताजी बौखला जाते हैं और हाथापाई शुरू हो जाती है.
कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे शख्स बिहार से बीजेपी के प्रत्याशी हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार के लिए लोगों के बीच गए थे. इसी दौरान नाराज युवक ने उन्हें जूतों की माला पहना दी.
लेकिन, सच्चाई कुछ और ही है.
यह वीडियो 2018 का है और मध्य प्रदेश का है.
20 नवंबर 2018 को एएनआई के एक ट्वीट में यह वीडियो पाया गया. ट्वीट में जानकारी दी गई थी कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के नागदा का है, जहां बीजेपी प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक दिलीप शेखावत को एक शख्स ने जूते की माला पहना दी थी.
अन्य समाचार रिपोर्टों में भी यह वीडियो देखा जा सकता है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन के नागदा का है. उस समय विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार दिलीप शेखावत जनसंपर्क के लिए निकले थे, जहां खेड़ावदा गांव में उन्हें एक युवक के गुस्से का सामना करना पड़ा था.
हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच कई बीजेपी नेताओं को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा है. विपक्ष के नेता भी जनता की नाराजगी झेल चुके हैं.
स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो न तो हाल-फिलहाल का है और न ही बिहार का. इसके साथ झूठा दावा किया जा रहा है. इसका बिहार विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है.
*#WATCH: A man greets BJP MLA and candidate Dilip Shekhawat with
— ANI (@ANI) November 20, 2018
a garland of shoes in Madhya Pradesh s Nagada. (19.11.2018) pic.twitter.com/LmYMAaP8Me
शेयर बाजार में हाहाकार: नितिन कामथ ने निवेशकों को दिया सफलता का मंत्र
संजू सैमसन के मुरीद हुए पीएम मोदी, बताया क्या है एक चैंपियन खिलाड़ी की असली पहचान
तमिलनाडु चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अन्नामलाई क्यों नहीं लड़ रहे चुनाव?
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में दीदी का अनोखा जुगाड़, स्कूटी देख RTO अधिकारी भी रह गए दंग!
असम में गरजे योगी आदित्यनाथ: कांग्रेस-UDF ने घुसपैठियों को दी पनाह, अब और नहीं
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: तेज आंधी और बारिश से गर्मी को ब्रेक , किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
सब दिखता है दादी को! : आंखों के डॉक्टर से बुजुर्ग महिला की ऐसी टशन देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
दुबला-पतला सुरक्षाकर्मी दिया, उसकी सुरक्षा भी मुझे करनी पड़ी : मालदा हिंसा पर रवि किशन का ममता सरकार पर बड़ा हमला
संजीव गोयनका को बैन कर देता और ओनरशिप छीन लेता : ललित मोदी का LSG मालिक पर तीखा हमला
सावधान! घर में रखा सेंसोडाइन कहीं नकली तो नहीं? दिल्ली में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़