पटना: जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने अपने अभियान समिति की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें 110 सदस्यों को शामिल किया गया है। इससे पहले 90 लोगों की पहली सूची जारी की गई थी।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देशानुसार, यह नियुक्ति की गई है। इस सूची में पार्टी के पदाधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है और सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट पर लड़ने वाले कई नेता भी इस सूची में शामिल हैं।
एक तरफ जदयू चुनाव प्रचार में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ बागी नेताओं पर कार्रवाई भी जारी है। नीतीश कुमार की पार्टी ने एक मौजूदा विधायक और दो पूर्व मंत्रियों सहित 16 नेताओं को निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं पर आरोप है कि वे एनडीए के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं।
निष्कासित किए गए नेताओं में भागलपुर जिले के गोपालपुर से मौजूदा विधायक नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी शामिल हैं। मंडल अक्सर विवादों में रहते हैं और हाल ही में उन्होंने पटना में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना दिया था।
अन्य निष्कासित नेताओं में पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह और पूर्व मंत्री हिमराज सिंह भी शामिल हैं। संजीव श्याम सिंह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि हिमराज सिंह कटिहार से निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
पार्टी ने मुजफ्फरपुर के गायघाट से पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और उनके समर्थक प्रभात किरण को भी निष्कासित कर दिया है। ये दोनों एक नए चेहरे को टिकट दिए जाने से नाराज थे।
इससे पहले, जदयू ने पूर्व मंत्री शैलेश कुमार समेत 11 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया था। इन सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। निष्कासित नेताओं में पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, सुदर्शन कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद और रणविजय सिंह भी शामिल हैं।
*(1/2) जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा के निर्देशानुसार,
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 26, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अभियान समिति के सदस्यों की नियुक्ति की गई है।.. pic.twitter.com/SelPTuZkRz
आर्यन खान की वेब सीरीज पर फिदा हुए शशि थरूर, बोले - ओटीटी गोल्ड !
दुनिया में शांति पर अनिश्चितता का माहौल, राजनाथ सिंह ने किया ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र
कप्तान सूर्या की खराब फॉर्म पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- निडर होकर खेलना जरूरी
रूस की परमाणु क्रूज मिसाइल: 15 घंटे में 14 हजार किमी, कोई डिफेंस सिस्टम नहीं रोक सकता!
खाटूश्यामजी में विकास कार्यों पर डिप्टी CM दीया कुमारी की फटकार, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
दुनिया में मचा तहलका! इस देश ने AI रोबोट को मंत्री बनाकर कैबिनेट में किया शामिल, भ्रष्टाचार रोकने का उठाया कदम
बिहार चुनाव: नीतीश कुमार ने उतारी 110 खिलाड़ियों की नई टीम, बागी नेताओं पर गिरी गाज
सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर वोट मांग रहे शहबाज, फैंस बोले- अपने मुंह से नाम मत लेना!
पेट में सात महीने का बच्चा, वेटलिफ्टिंग में 145 किलो वजन! मां के जज्बे को सलाम
राहुल गांधी कहां हैं? बिहार चुनाव में कांग्रेस का नो फिकर मोड , चर्चा तेज