यूरोप के छोटे से देश अल्बानिया ने इतिहास रच दिया है। उसने एक AI-संचालित रोबोट को अपना मंत्री नियुक्त किया है।
अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपनी नई कैबिनेट में दीएला नामक एक डिजिटल बॉट को मंत्री बनाया है। दीएला का अर्थ सूरज होता है।
अल्बानिया (आबादी करीब 28 लाख) 2030 तक यूरोपीय संघ (EU) में शामिल होना चाहता है। EU की एक प्रमुख शर्त है कि अल्बानिया को भ्रष्टाचार रोकने की क्षमता साबित करनी होगी।
भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री रामा ने रोबोट मंत्री की नियुक्ति का विचार पेश किया।
दीएला को अल्बानिया का पब्लिक प्रोक्योरमेंट (सार्वजनिक खरीद) का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सार्वजनिक खरीद के टेंडर में घोटाले आम बात है।
पीएम रामा ने कहा, दीएला शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है, लेकिन वह अल्बानिया को पब्लिक टेंडर में भ्रष्टाचार से 100% मुक्त होने वाला पहला देश बनाने में मदद करेगी।
दीएला को जनवरी 2025 में ई-अल्बानिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया था। तब से वह ऑनलाइन सरकारी सेवाओं में लोगों की मदद कर रही है।
इलेक्ट्रॉनिक स्टैम्प और वॉइस कमांड से लैस दीएला ने नौकरशाही की लेटलतीफी कम करने में मदद की है। दीएला ने करीब 40,000 दस्तावेज़ जारी किए हैं, जिसके बाद उसे मंत्री बनाया गया है।
दीएला पारंपरिक अल्बानियाई कपड़े पहनती है और एक गुड़िया जैसी दिखती है। यह कंप्यूटर प्रोग्राम न तो रिश्वत लेता है और न ही थकता है।
इस AI रोबोट मंत्री की नियुक्ति से सभी लोग खुश नहीं हैं। लोगों के मन में सवाल हैं कि अगर कंप्यूटर सिस्टम पहले से ही भ्रष्ट हुआ तो क्या रोबोट रह पाएगा?
अगर दीएला से कोई गलती हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
इन सवालों के बीच अल्बानिया का यह कदम दुनिया भर के देशों में प्रशासनिक सुधार और AI के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है।
Albania has become the first country in the world to have an AI minister – not an AI minister, but a virtual minister made of pixels and code and powered by artificial intelligence. Her name is Diella , which means sunshine in Albanian, and she will be responsible for all public… pic.twitter.com/SwdjUogAGs
— Deg🔶 (@d_e_gX) September 11, 2025
पूर्णिया में प्रशांत किशोर का काफिला रोका गया, पुलिस ने ली तलाशी
मैंने क्या गलती कर दी? सस्पेंड होने के बाद फूट-फूटकर रोए SDM छोटूलाल शर्मा, विवादों से पुराना नाता
रवि किशन नहीं, छपरा के लोग मायने रखते हैं : खेसारी लाल यादव
बांग्लादेश के यूनुस ने पाकिस्तानी जनरल को भेंट किया विवादित नक्शा, भारत के पूर्वोत्तर राज्य दिखाए बांग्लादेश का हिस्सा
योगी सरकार पर विवादित टिप्पणी: डॉक्टर सस्पेंड, FIR दर्ज
ट्रेन में सीट को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा: महिला ने TTE से की तू-तू मैं-मैं, बोली- मेरी पूरी फैमिली रेलवे में!
रूस के आसमान में हरे रंग का दहकता गोला: उल्कापिंड, सैटेलाइट या रहस्य?
एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, कप्तान कमिंस पहले टेस्ट से बाहर!
दिल्ली में कॉलेज छात्रा पर एसिड अटैक, बाइक सवारों ने फेंका तेजाब
महिला विश्व कप 2025: चोटिल रावल बाहर, शेफाली वर्मा की एंट्री!