योगी सरकार पर विवादित टिप्पणी: डॉक्टर सस्पेंड, FIR दर्ज
News Image

सुल्तानपुर के बिरसिंहपुर अस्पताल के प्रभारी CMS डॉ. भास्कर प्रसाद मुश्किलों में घिर गए हैं। राज्यपाल के आदेश पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कथित तौर पर सरकार के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

डॉ. भास्कर प्रसाद का बयान, जिसमें वे कह रहे हैं, अर्थी निकालना है तो सरकार की निकालो, योगी जी की निकालिए। सीएमएस और सीएमओ की क्यों? सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली में डॉ. प्रसाद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने लोगों को मुख्यमंत्री और सरकार का पुतला फूंकने के लिए उकसाया। निलंबन आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उन्होंने प्रदेश सरकार के संबंध में अमर्यादित भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणी की। साथ ही उन पर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बाहर से दवाएं लिखने का भी आरोप है।

शिकायतकर्ता शोभनाथ यादव ने बताया कि कुछ राजनीतिक दलों के लोग अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और दवाओं की कमी को लेकर शिकायत कर रहे थे। जब उन्होंने सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ प्रदर्शन की बात कही, तो डॉ. भास्कर प्रसाद ने कथित तौर पर यह विवादित बयान दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डॉ. प्रसाद ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ अपशब्द भी कहे, जो वीडियो में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड नहीं हो पाए।

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

उधर, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता वंशराज दुबे अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कहा जा रहा है कि डॉ. भास्कर प्रसाद उनसे वार्ता करने गए थे, तभी उन्होंने ये टिप्पणी की।

कांग्रेस नेता वरुण मिश्र ने डॉ. प्रसाद के निलंबन को सरकार की हताशा का सूचक बताया है। उन्होंने कहा कि जब अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी तो डॉक्टर क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार को सीएमएस को प्रोत्साहित करना चाहिए था, लेकिन वह सच्चाई से डर रही है।

वहीं, डॉ. भास्कर प्रसाद का कहना है कि उन्होंने किसी साजिश के तहत ऐसा नहीं बोला था। उनका कहना है कि वे एसडीएम जयसिंहपुर के निर्देश पर ज्ञापन लेने गए थे और उन्हें नहीं पता कि पीछे से वीडियो कौन बना रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि वे सरकार का विरोध क्यों करेंगे।

एडी अयोध्या ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और डॉ. भास्कर प्रसाद के निलंबन से सियासी हलचल तेज हो गई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

उत्तराखंड में खेलों को नई उड़ान, 23 खेल अकादमियों की घोषणा, सीएम धामी ने खेली कबड्डी

Story 1

दुनिया में मचा तहलका! इस देश ने AI रोबोट को मंत्री बनाकर कैबिनेट में किया शामिल, भ्रष्टाचार रोकने का उठाया कदम

Story 1

राजस्थान में बड़ा बदलाव: सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की यूनिफॉर्म होगी एक जैसी!

Story 1

टीम इंडिया को झटका: स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, फैंस चिंतित

Story 1

मुफ्त में गीता बांट रहा था शख्स, महिलाओं के सम्मान ने जीता दिल!

Story 1

बाहुबली कहे जाने से नाराज़ मोकामा के छोटे सरकार अनंत सिंह!

Story 1

अमेरिका में भारतीयों की सैलरी: क्या अमेरिकियों से ज़्यादा मिलती है पगार?

Story 1

जहां दादा अरदास करते थे, वहीं उनकी हत्या... बुजुर्ग सिख महिला को पाक लौटने पर नहीं मिला कोई हिंदू, छलका दर्द

Story 1

एयर इंडिया फ्लाइट में कॉकरोच को फांसी! वायरल हुआ केबिन लॉगबुक का डेथ नोट

Story 1

आर्यन खान की वेब सीरीज पर फिदा हुए शशि थरूर, बोले - ओटीटी गोल्ड !