इंदौर के होल्कर स्टेडियम में महिला वनडे विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर अलाना किंग ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कहर बरपाते हुए 7 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 7 विकेट झटके, जिसके चलते अफ्रीकी टीम 97 रनों पर ढेर हो गई।
अलाना किंग महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में एक मैच में 7 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की जैकी लॉर्ड का 43 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1982 में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप की एक पारी में 6 विकेट निकाले थे।
यह प्रदर्शन किसी भी ऑस्ट्रेलियाई महिला गेंदबाज का वनडे में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बन गया है। अलाना किंग ने अपनी गुगली, लेग ब्रेक और टॉप-स्पिन से अफ्रीकी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ अलाना किंग महिला वनडे इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 46 मैचों में अब तक 72 विकेट लिए हैं।
साउथ अफ्रीका 24 ओवर ही खेल सकी और 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 31 रन बनाए, जबकि सिनालो जाफ्ता ने 29 रन का योगदान दिया। तीन अफ्रीकी बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुला। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 98 रन बनाने हैं।
महिला वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े इस प्रकार हैं:
*First seven-wicket haul in the Women s @cricketworldcup belongs to Alana King 👸
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 25, 2025
Watch #AUSvSA LIVE in your region, #CWC25 broadcast details here ➡️ https://t.co/MNSEqhJP29 pic.twitter.com/XgePPEEOUV
बिहार चुनाव: घुसपैठियों पर शाह का हमला, लालू-राहुल को घेरा
आंध्र बस त्रासदी: 20 मौतों का जिम्मेदार कौन? CCTV में दिखे संदिग्ध युवक, जांच में आया नया मोड़!
ऑनलाइन टिकट बुकिंग ठप! क्या IRCTC सर्वर ने धोखा दिया या कोई और बात है?
सर क्रीक पर भारतीय युद्धाभ्यास से पाकिस्तान में खलबली, मुनीर ने भी जारी किया NOTAM!
कप्तानी छीनी, जगह खतरे में, रोहित का करारा जवाब!
टीम इंडिया को झटका! स्टार क्रिकेटर चोटिल, 3 महीने तक मैदान से बाहर!
अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विवि को कोई हाथ नहीं लगा सकता: अमित शाह का बिहार में दहाड़
शुभमन गिल: कप्तानी का पहला इम्तिहान हुआ दर्दनाक, बना अनचाहा रिकॉर्ड
राहुल गांधी का रेलवे पर हमला: 12,000 स्पेशल ट्रेनें कहां हैं? , भीड़ पर उठाए सवाल
क्या LIC पर था अडानी ग्रुप में ₹33,000 करोड़ के निवेश का दबाव? LIC ने आरोपों को किया खारिज