सर क्रीक पर भारतीय युद्धाभ्यास से पाकिस्तान में खलबली, मुनीर ने भी जारी किया NOTAM!
News Image

भारत द्वारा सर क्रीक के पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास की घोषणा के बाद पाकिस्तानी सेना में घबराहट है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुल्ला मुनीर ने भी नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया है, जिससे सीमा पर तनाव और बढ़ गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ते तनाव के बीच, भारत ने 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पाकिस्तान सीमा पर अपनी तीनों सेनाओं के बड़े पैमाने पर अभ्यास के लिए NOTAM जारी किया है। इस अभ्यास के जवाब में पाकिस्तान ने भी NOTAM जारी कर दिया है।

माना जा रहा है कि सर क्रीक के पास भारत के युद्धाभ्यास को लेकर पाकिस्तान डरा हुआ है और उसे आशंका है कि भारत हमला कर सकता है।

जियो-इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान ने अपने मध्य और दक्षिणी हवाई क्षेत्र में कई हवाई यातायात मार्गों को प्रतिबंधित कर दिया है, जो संभावित रूप से सैन्य अभ्यास या हथियार परीक्षण के लिए है। यह कदम भारत की ओर से अपनी तीनों सेनाओं के अभ्यास की तैयारी के जवाब में उठाया गया है।

भारत ने पश्चिमी सीमा के पास 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक त्रि-सेवा युद्धाभ्यास एक्स त्रिशूल (Ex Trishul) के लिए Notice to Airmen (NOTAM) जारी किया है। वहीं पाकिस्तान ने अपने मध्य और दक्षिणी हवाई क्षेत्र में कई एयर रूट्स को प्रतिबंधित करते हुए संभावित सैन्य अभ्यास या हथियार परीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है।

एक्स त्रिशूल भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना का संयुक्त अभ्यास होगा, जो भारत की बढ़ती संयुक्त युद्ध क्षमता, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन को प्रदर्शित करेगा।

जियो-इंटेलिजेंस विश्लेषक डेमियन साइमोन के अनुसार, भारत का यह अभ्यास असामान्य पैमाने और क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हवाई क्षेत्र का आरक्षण 28,000 फीट तक रहेगा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान दक्षिणी कमान की सेनाएं सर क्रीक और रेगिस्तानी क्षेत्रों में आक्रामक अभियानों, सौराष्ट्र तट पर उभयचर अभ्यासों और इंटेलिजेंस, सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और साइबर ऑपरेशंस जैसे मल्टी-डोमेन युद्धाभ्यासों में भाग लेंगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में सैनिकों से बातचीत करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारत अब किसी भी सीमा पार आतंकी गतिविधि का जवाब सटीक और निर्णायक कार्रवाई से देगा। इस अभियान में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए थे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बेटियों को जगाने के लिए माँ ने बुलाया बैंड, फिर हुआ कुछ ऐसा!

Story 1

जेवर एयरपोर्ट: सीएम योगी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Story 1

TVS का धमाका: iQube के बाद नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, टीजर हुआ जारी!

Story 1

अखबार बांटने वाले का अचूक निशाना! सोशल मीडिया पर ओलंपिक टैलेंट की चर्चा

Story 1

बिहार: नेताजी का भाषण सुनने आई महिलाएं कुर्सी उठाकर चलती बनीं!

Story 1

ज्योति सिंह ने दी छठ की बधाई, भोजपुरी सितारों ने भी दी शुभकामनाएं

Story 1

रोहित शर्मा का धमाका: शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया से विदाई, सचिन की बराबरी!

Story 1

बाढ़ पीड़ितों को कैश बांटना बना ‘अपराध’? पप्पू यादव को इनकम टैक्स का नोटिस!

Story 1

यमुना में सुधार: जल गुणवत्ता में बड़ा बदलाव, पर्वों का सम्मान!

Story 1

मुनीर के लिए मुश्किल 12 दिन! पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन