दिवाली के बाद छठ का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। 25 अक्टूबर से इस पूजा की शुरुआत हो चुकी है, और अगले चार दिनों तक यह पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
पवन सिंह की पत्नी, ज्योति सिंह ने छठ महापर्व की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी छठ व्रतियों को छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन ने भी अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को छठ की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं। जय छठी मैय्या।
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी छठ महापर्व की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि छठ महापर्व की पवित्र शुरुआत नहाय-खाय की ढेरो शुभकामनाएं। छठी मैय्या सब पर कृपा बनाए रखें। जय छठी मैय्या।
भोजपुरी स्टार निरहुआ भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस और यूजर्स को छठ की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि आप सभी को छठ महापर्व के पहले दिन नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं, जय छठी मैय्या।
काजल राघवानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत पोस्ट शेयर करते हुए छठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पर्व के महत्व को बताते हुए सभी को बधाई दी।
इन सितारों के अलावा, कई अन्य भोजपुरी कलाकारों और हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को छठ की शुभकामनाएं दी हैं। छठ का पर्व भोजपुरी फिल्म उद्योग में विशेष महत्व रखता है और कलाकार इस अवसर को अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने का एक मौका मानते हैं।
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Ravi Kishan (@ravikishann) October 25, 2025
जय छठी मईया! pic.twitter.com/X3ZYXwOvAw
अक्षर पटेल का जादू! ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श हुए क्लीन बोल्ड
बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: चुनाव से पहले प्रभारी बदले गए
बिहार चुनाव से पहले राजद को झटका: प्रतिमा कुशवाहा भाजपा में, बताई पार्टी छोड़ने की वजह
सतीश शाह का अंतिम पोस्ट: आप हमेशा मेरे...
शख्स ने चलाया सुदर्शन चक्र , देखकर लोगों की खुली रह गईं आंखें!
महिला डॉक्टर प्रेम संबंध में! आत्महत्या मामले में सतारा पुलिस का नया खुलासा!
सर क्रीक पर भारतीय युद्धाभ्यास से पाकिस्तान में खलबली, मुनीर ने भी जारी किया NOTAM!
पता नहीं दोबारा ऑस्ट्रेलिया आएंगे... रोहित हुए भावुक, कोहली बोले- लगा रन बनाना भूल गया
छठ महापर्व पर IRCTC की वेबसाइट फिर ठप, टिकट बुकिंग में भारी परेशानी
बिहार कांग्रेस में भूचाल: आलाकमान ने बदला प्रभारी, अविनाश पांडेय को सौंपी कमान