अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विवि को कोई हाथ नहीं लगा सकता: अमित शाह का बिहार में दहाड़
News Image

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया और मुंगेर के बाद नालंदा में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विरासत के गौरव को वापस लाने और कानून व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया।

अमित शाह ने नालंदा की पावापुरी का उल्लेख किया, जहां 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने निर्वाण प्राप्त किया था। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय का भी जिक्र किया, जिसे कुमारगुप्त ने बनवाया था।

शाह ने याद दिलाया कि 12वीं शताब्दी में बख्तियार खिलजी ने इस विश्वविद्यालय को जला दिया था। उन्होंने कहा कि जब खिलजी ने नालंदा विद्यापीठ जलाई, तब इसके पुस्तकालय से 6 महीने तक पुस्तकों के जलने का धुआं उठता रहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से नालंदा विश्वविद्यालय बनाकर नालंदा की विरासत को गौरव देने का काम किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विश्वविद्यालय को कोई हाथ नहीं लगा सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को दोहराया कि विकास भी, विरासत भी।

उन्होंने यह भी बताया कि नालंदा में एआई (AI) और डेटा का नया युग शुरू किया जाएगा। शाह ने बिहार में औद्योगिक विकास की बात करते हुए कहा कि यहां अनेक बड़े कारखाने और एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री लगाई जाएंगी, जो किसानों की आय बढ़ाएगी और औद्योगिक विकास भी सुनिश्चित करेंगी।

शाह ने बिहार में चुनाव के चरणों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लालू और राबड़ी के शासनकाल में कानून-व्यवस्था इतनी गिर गई थी कि चुनाव 6-6 चरणों में कराने पड़ते थे। अब, पीएम मोदी और सीएम नीतीश के शासन में 2 चरणों में चुनाव हो रहे हैं और अगली बार एक ही चरण में चुनाव होगा।

उन्होंने कहा कि लालू यादव और राहुल गांधी को घुसपैठियों में अपना वोट बैंक दिखता है, लेकिन वे घुसपैठियों को बचा नहीं सकते।

लालू के बेटे द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि 2005 की तुलना में 2024 में हत्याओं में 20 प्रतिशत, डकैती की घटनाओं में 80 प्रतिशत और फिरौती की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने दावा किया कि 10 साल से बिहार में कोई नरसंहार नहीं हुआ है और बिहार अब सुरक्षित हुआ है।

अमित शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने बिहार की 1.21 करोड़ जीविका दीदी के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। सभी के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री की गई है। युवाओं को ग्रेजुएट होने के बाद 2 वर्ष तक 1 हजार रुपये भत्ता मिलेगा। विधवा पेंशन और बुढ़ापे का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ाया गया है।

उन्होंने परिवारवाद की राजनीति पर हमला करते हुए कहा कि जो परिवार की राजनीति करते हैं, वे अपने बेटे-बेटियों के लिए सरकार चलाते हैं, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार भारत और बिहार के गरीबों के लिए सरकार चलाते हैं। अमित शाह ने बिहार की जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि वे बिहार को विकसित बिहार बनाकर रहेंगे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रेन में किन्नरों का आतंक: बदतमीजी और धमकी, युवक के एक वार से हुए शांत

Story 1

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा दावा: बीजेपी ने हमें राज्यसभा सीट के लिए डील ऑफर की थी

Story 1

रोहित शर्मा का धमाका: शतकों का अर्धशतक पूरा, सचिन तेंदुलकर पीछे छूटे!

Story 1

2002 में भारत-पाक युद्ध की कगार पर थे, अमेरिका को लगा था युद्ध छिड़ जाएगा: पूर्व CIA अधिकारी का खुलासा

Story 1

छठ पर्व पर रेलवे की सौगात: स्पेशल ट्रेन, CCTV निगरानी और स्टेशनों पर गूंजते छठ गीत

Story 1

छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की हड़ताल से थमे वाहनों के पहिए, यात्रियों को भारी परेशानी

Story 1

यह अपराध है तो मैं हर बार करूंगा : इनकम टैक्स नोटिस मिलने पर पप्पू यादव का पलटवार

Story 1

महिला डॉक्टर प्रेम संबंध में! आत्महत्या मामले में सतारा पुलिस का नया खुलासा!

Story 1

तेज रफ्तार बाइक देख डरी दीदी , फिर सड़क किनारे झाड़ियों में घुसी स्कूटी!

Story 1

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव बोले बिहार बदलाव के मूड में, अब ठगने वालों से हिसाब होगा!