राहुल गांधी का रेलवे पर हमला: 12,000 स्पेशल ट्रेनें कहां हैं? , भीड़ पर उठाए सवाल
News Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को लेकर केंद्र और बिहार की एनडीए सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने फेल डबल इंजन सरकार के दावों को खोखला बताया है।

गांधी ने सवाल उठाया कि 12,000 स्पेशल ट्रेनें कहां हैं? रेल मंत्रालय ने 1 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2025 तक 12,011 रेल यात्राओं की सूची जारी की थी, जिसमें त्योहारों के दौरान प्रतिदिन औसतन 196 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की बात कही गई थी।

राहुल गांधी ने कुछ रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ से जुड़े वीडियो साझा करते हुए कहा कि बिहार में त्योहारों का मतलब सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि घर लौटने की लालसा है।

गांधी ने कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना मुश्किल है और सफर अमानवीय हो गया है। कई ट्रेनों में क्षमता से 200 प्रतिशत तक यात्री सवार हैं, लोग दरवाजों और छतों तक लटके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं। गांधी ने पूछा कि हालात हर साल क्यों बदतर होते जाते हैं और क्यों बिहार के लोग हर साल अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं?

राहुल गांधी ने कहा कि अगर राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तो उन्हें हज़ारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि ये मजबूर यात्री नहीं, बल्कि राजग की धोखेबाज नीतियों और नियत का जीता-जागता सबूत हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो, यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वायरल वीडियो: शख्स ने चलाया सुदर्शन चक्र , देखकर दंग रह गए लोग

Story 1

छठ पूजा 2025: दिल्ली में 27 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी घोषित!

Story 1

जनसेवा का नया अध्याय: खान सर का अस्पताल जल्द खुलेगा, सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी

Story 1

थर-थर कांपेगा पाकिस्तान! सीमा पर भारतीय सेना का युद्धाभ्यास, जारी हुआ NOTAM

Story 1

IND vs AUS: तीसरे वनडे में टीम इंडिया करेगी दो बड़े बदलाव, ऑस्ट्रेलिया आजमाएगा बेंच स्ट्रेंथ!

Story 1

देसी एलन मस्क बनने की कोशिश: मुंह में रॉकेट दबाकर लगाई आग, हुआ हैरान करने वाला नतीजा

Story 1

सतीश शाह का निधन: निधन से पहले इस अभिनेता को किया था याद!

Story 1

शिमला रेलवे स्टेशन पर गूंजा छठी मैया का मधुर गीत, यात्रियों में भक्ति का संचार

Story 1

IMD चेतावनी: देश भर में मौसम का बदला मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश और ठंड की चेतावनी

Story 1

शख्स ने चलाया सुदर्शन चक्र , देखकर लोगों की खुली रह गईं आंखें!