छठ पूजा, हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य शामिल हैं।
इस पर्व पर छठी मैया के मधुर गीत गाए जाते हैं। ये गीत इतने कर्णप्रिय होते हैं कि सुनकर कानों में शहद सी मिठास घुल जाती है।
शिमला की वादियों के बीच स्थित रेलवे स्टेशन से एक ताजा वीडियो सामने आया है, जहां स्पीकर्स पर छठी मैया के बेहद मधुर गीत बज रहे हैं। गीत के बोल हैं- कांच ही बांस के बहंगिया.. और इसे महान गायिका स्व. शारदा सिन्हा ने गाया था।
रेलवे ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में शारदा सिन्हा द्वारा गाया गया यह भावपूर्ण छठ गीत, वातावरण में भक्ति और भारतीय लोक संगीत के आकर्षण का संचार कर रहा है।
लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने घर लौट रहे हैं और प्लेटफ़ॉर्म पर बज रहा यह गीत उनकी यात्रा को और भी यादगार और आनंदमय बना रहा है। रेलवे की इस पहल ने न केवल यात्रियों को आकर्षित किया है, बल्कि घर वापस जाने वालों के लिए भी यह एक सुखद अनुभव बन गया है।
सोशल मीडिया पर कई लोग रेलवे स्टेशन पर छठ गीत बजाने के लिए भारतीय रेलवे की तारीफ कर रहे हैं और स्व. शारदा सिन्हा को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, देवभूमि हिमाचल की वादियों में पद्म विभूषण शारदा सिन्हा का मार्मिक छठ गीत सुनकर मन भक्ति से भर गया। जय छठी मैय्या। दूसरे ने लिखा कि, यही हमारे बिहार के सबसे बड़े त्योहार की विशेषता है।
छठ पर्व नहाय खाय के साथ शुरू होता है। यह विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
*काँच ही बाँस के बहँगिया, बहँगी लचकल जाए,.....🎶🎵
— Northern Railway (@RailwayNorthern) October 24, 2025
शारदा सिन्हा जी के इस आत्मीय छठ गीत से शिमला रेलवे स्टेशन गुंजायमान है।
छठ पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालु रेल यात्री इस सुरम्य माहौल में भाव-विभोर हैं।#FestivalSpecialArrangements @RailMinIndia pic.twitter.com/VAt7c5BlXt
अब तो कोई भी सो नहीं पाएगा!
दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम, ISIS के दो सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
FSSAI ने ORSL की बिक्री को मंजूरी नहीं दी, वायरल पोस्ट की सच्चाई कुछ और!
जेवर एयरपोर्ट: सीएम योगी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
ECI की एडवाइजरी: AI कंटेंट पर अब साफ लेबलिंग जरूरी
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई के निर्देश
छोटे सरकार को घेरने का प्लान! क्यों अनंत सिंह के दुश्मन के घर पहुंचे सूरजभान सिंह?
ज्योति सिंह ने दी छठ की बधाई, भोजपुरी सितारों ने भी दी शुभकामनाएं
बुर्के में छिपकर ओसामा बिन लादेन ने दी थी अमेरिकी सेना को मात!
रोहित शर्मा का धमाका: शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया से विदाई, सचिन की बराबरी!