जानेमाने अभिनेता, सतीश शाह, 74 वर्ष की आयु में चल बसे। 25 अक्टूबर को किडनी फेल होने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है।
सतीश शाह के निधन के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने यह पोस्ट अपने निधन से ठीक एक दिन पहले, अभिनेता शम्मी कपूर के लिए किया था।
दरअसल, 24 अक्टूबर को शम्मी कपूर की जयंती पर सतीश शाह ने उनके साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, हैप्पी बर्थडे डियर शम्मी कपूर जी। आप हमेशा मेरे आस-पास हैं। इस तस्वीर में सतीश शाह और शम्मी कपूर के साथ गोविंदा भी दिखाई दे रहे हैं।
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि किडनी फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ और उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।
साराभाई वर्सेस साराभाई के क्रिएटर जेडी मजेठिया ने बताया कि सतीश शाह कुछ महीनों से ठीक नहीं थे और उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसके बाद उन्हें इंफेक्शन हो गया था।
सतीश शाह ने चार दशकों तक भारतीय मनोरंजन उद्योग में अपनी सेवाएं दीं। ये जो है जिंदगी , फिल्मी चक्कर और साराभाई वर्सेस साराभाई जैसे शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। उन्होंने 1970 में भगवान पशुराम फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने उमराव जान , दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे , हम आपके हैं कौन , हीरो नंबर 1 और मैं हूं ना जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया।
Happy B’day dearest Shammi ji. You are always around for me. pic.twitter.com/MHRinPl6ul
— satish shah🇮🇳 (@sats45) October 24, 2025
दादा के सिर को ढोल समझ बजा रहा पोता, वायरल वीडियो देख भावुक हुए लोग
छठ पूजा के लिए रेलवे तैयार: पश्चिम रेलवे के GM ने अहमदाबाद में तैयारियों का जायजा लिया
बिहार चुनाव से पहले राजद को झटका: प्रतिमा कुशवाहा भाजपा में, बताई पार्टी छोड़ने की वजह
इंदौर में विदेशी महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, आरोपी की पुलिस ने की कुटाई
सतीश शाह का निधन: जाने भी दो यारो के अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा
नहाय-खाय से सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
आलोचकों को करारा जवाब: सुनील शेट्टी ने कोहली-रोहित पर लुटाया प्यार
छठ पूजा की भीड़ में IRCTC वेबसाइट ठप, टिकट बुकिंग में परेशानी
स्मृति मंधाना बनाम विराट कोहली: कौन है बेहतर बल्लेबाज?
सतीश शाह का निधन: निधन से पहले इस अभिनेता को किया था याद!