20 अक्तूबर, सोमवार को पूरे देश में दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही त्योहार का उल्लास चारों ओर छाया रहा।
बाजारों में रौनक थी, घरों में सजावट की गई थी, और आसमान में आतिशबाजी की चमक ने देश को रोशन कर दिया। हर शहर में दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट ने माहौल को और भी खास बना दिया।
राजधानी दिल्ली समेत लखनऊ, जयपुर में सरकारी इमारतों से लेकर घरों तक दीपों और लाइटों से सजावट की गई। लोगों ने पटाखे जलाकर और माता लक्ष्मी की पूजा करके खुशियां मनाईं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी रंगीन लाइटों से खूबसूरत सजावट की गई। दिल्ली में इंडिया गेट खूबसूरत रोशनी से जगमगा उठा।
मुंबई का शिवाजी पार्क दीवाली की रात रंगीन लाइटों से नहा उठा। देश के हर शहर में लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की पूजा, आतिशबाजी और सजावट के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में मां काली की पूजा कर दीवाली मनाई।
चेन्नई में भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं संग पटाखे फोड़े और जश्न मनाया। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी अपने परिवार के साथ लक्ष्मी पूजा की।
गुवाहाटी में लोगों ने दीये जलाकर प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बानी में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने अपने प्रियजनों से दूर दीये और फुलझड़ियां जलाकर दिवाली मनाई। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा के फुलबाड़ी क्षेत्र में मंदिर में पूजा कर और दीये जलाकर दीवाली का त्योहार मनाया।
कांस्टेबल दिव्या ठाकुर ने कहा, हम सीमा की सुरक्षा करते हुए भी त्योहार पूरे उत्साह से मनाते हैं। हमने दीये जलाए, मिठाइयां बांटी और सभी को शुभकामनाएं दीं। यहां के लोग भी हमारे परिवार जैसे हैं, इसलिए हम सब मिलकर जश्न मनाते हैं।
पंजाब और हरियाणा में भी लोगों ने दीवाली का त्योहार हर्ष और उमंग के साथ मनाया।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर रोशनी से नहाया हुआ दिखाई दिया।
मंदिरों और गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, जबकि बाजारों में खरीदारी करने वालों की लंबी कतारें नजर आईं। घरों में दीये, मोमबत्तियां और बिजली की लाइटें चारों ओर चमक रही थीं। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां और उपहार देकर त्योहार की बधाई दी।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे, विशेषकर धार्मिक स्थलों, बाजारों और प्रमुख इमारतों के आसपास। इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने लोगों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
*#WATCH दिल्ली: दिवाली के अवसर पर खूबसूरत रोशनी से इंडिया गेट जगमगा उठा। pic.twitter.com/DX5V4CwLe7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2025
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस को लेना होगा अब बड़ा फैसला
बिहार चुनाव से JMM का यू-टर्न, कांग्रेस-RJD पर लगाया सियासी साजिश का आरोप
राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली में बनाई दिवाली की मिठास
नक्सल आतंक का खात्मा करीब, 100 से ज्यादा जिले मुक्त: पीएम मोदी
आंसुओं से मनाई दिवाली: प्रेमानंद महाराज को त्योहार पर रहना पड़ता था भूखा
अमिताभ से अक्षय तक, बॉलीवुड सितारों ने दी दिवाली की शुभकामनाएं!
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी का सहस्त्रधारा दौरा, राहत कार्यों को मिली नई गति
महागठबंधन दे रहा NDA को वॉकओवर, चिराग पासवान का बड़ा दावा
दिवाली पर विश्व नेताओं की शुभकामनाएँ: शहबाज से ऑस्ट्रेलियाई PM तक, ये कहा बड़ा संदेश!
हांगकांग में विमान समुद्र में गिरा, दो की मौत; अमेरिका में 36000 फीट पर विंडशील्ड टूटी!