अयोध्या इस समय दिव्यता और आस्था के रंगों से सराबोर है। भगवान श्रीराम की नगरी दीपोत्सव 2025 के मौके पर दुल्हन की तरह सजाई गई।
सरयू तट और राम की पैड़ी पर एक साथ 28 लाख से अधिक दीप जलाकर अयोध्या ने एक बार फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस अवसर पर पूरी अयोध्या स्वर्णिम रोशनी से नहा उठी।
पिछला रिकॉर्ड 26,11,701 दीपों का था, जिसे इस बार तोड़ दिया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम खुद अयोध्या पहुंची और इस भव्य आयोजन को दर्ज किया।
दीपोत्सव की तैयारी महीनों से चल रही थी, जिसमें 33,000 से ज्यादा वॉलिंटियर्स ने अपनी भूमिका निभाई। सभी घाटों पर तेल और बाती से दीपों को सजाया गया, और शाम ढलते ही पूरा सरयू तट प्रकाशमय हो उठा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर के जरिए अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामकथा पार्क में पुष्पक विमान से पहुंचे भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों की अगवानी की।
इसके बाद सीएम योगी ने मंच से श्रीराम का राजतिलक किया और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा रामकथा पार्क गूंज उठा।
इस दिव्य अवसर पर देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। पूरा शहर दीपों, फूलों और रंगोलियों से सजा हुआ है। हर चौक-चौराहे पर झूमती रोशनी और सजावट ने माहौल को त्रेतायुगीन बना दिया है।
2017 में शुरू हुआ अयोध्या दीपोत्सव अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।
राम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप जलाने के साथ ही अयोध्या एक बार फिर रामराज्य की झलक देती नजर आई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर भी फूलों से सजा हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन कर उत्तर प्रदेश और देशवासियों की खुशहाली की कामना की।
दीपों की रोशनी, आरती की गूंज और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने पूरी अयोध्या को आध्यात्मिक प्रकाश से भर दिया। भक्तों ने दीप जलाते हुए भगवान राम की महिमा का गुणगान किया। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बन जय श्रीराम के उद्घोष में लीन नजर आया।
*#WATCH | Uttar Pradesh: Mesmerising visuals from Ayodhya.
— ANI (@ANI) October 19, 2025
A large number of people gathered at Ram ki Paidi at the banks of River Saryu in Ayodhya for #Deepotsav2025
(Source: ANI/UP Govt) pic.twitter.com/AI6m1dIKdC
अध्यक्ष जी बताइए क्या करें, टिकट दिलवाइए : कांग्रेस में घोटाला? MLA आलम का ऑडियो वायरल
अगर यमुना साफ़ हो गई है, तो एक लीटर पानी पी लीजिए : AAP का दिल्ली CM को चैलेंज
आस्था का महासागर: 26 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई अयोध्या, दीपोत्सव में बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
टेलर स्विफ्ट ने ब्रेन कैंसर से जूझ रही दो साल की बच्ची के लिए दिए लाखों, लिखा प्यारा संदेश
किंग ट्रंप! AI वीडियो से पलटा वार, प्रदर्शनकारियों पर गिराया ब्राउन लिक्विड
साउथ सितारों का जलवा! प्रभास नंबर वन, सलमान-शाहरुख ने बचाई बॉलीवुड की नाक
डोगेश भाई का दिवाली धमाका: मुंह में फुलझड़ी दबाकर घर किया धुंआ-धंआ, वीडियो वायरल!
सिराज का अविश्वसनीय फील्डिंग कारनामा: दुनिया देखती रह गई!
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मंत्री का बड़ा बयान: इन क्षेत्रों में समझौता नहीं करेगा भारत
टिकट न मिलने पर लालू आवास पर हाई वोल्टेज ड्रामा, कुर्ता फाड़ फूट-फूटकर रोया राजद नेता