दिल्ली सरकार छठ पूजा के चलते यमुना की सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है। हाल ही में, कालिंदी कुंज के घाट पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने वीडियो में दावा किया कि यमुना साफ़ हो रही है। उन्होंने कहा कि इस बार बिना झाग के महिलाएं छठ पर्व मना सकेंगी।
इन दावों पर आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, अगर यमुना सच में साफ़ हो गई है, तो रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा चलकर एक लीटर पानी पी लें। मैं मान जाऊंगा कि यमुना साफ़ हो गई है।
सौरभ भारद्वाज ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एएनआई से बातचीत का एक वीडियो शेयर करते हुए यह बात कही। उन्होंने लिखा, अगर रेखा गुप्ता और परवेश वर्मा कालिंदी कुंज का एक लीटर पानी पी लें, पता चल जाएगा कितनी साफ़ हुई है यमुना। केमिकल के छिड़काव से झाग कम होते हैं, प्रदूषण कम नहीं होता, थोड़ा लिख पढ़ लें।
भारद्वाज ने आगे कहा कि यमुना में बनने वाले झाग को कम करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे प्रदूषण कम नहीं होता।
उन्होंने सवाल किया, क्या आपने कोई नई चीज लगाई है? क्या आपने हरियाणा से कोई समझौता किया है? क्या आपने नजफगढ़ से आने वाले नाले को बंद कर दिया है? ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
भारद्वाज ने कहा कि सिर्फ सरकार होने पर फोम नहीं बनेगा, ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि रेखा गुप्ता उसी केमिकल का इस्तेमाल कर रही हैं, जिसका इस्तेमाल पहले केजरीवाल सरकार करती थी और जिसे प्रवेश वर्मा उस समय जहर बताते थे।
उन्होंने कहा, आप झूठ मत बोलिए। आप कहिए जिस तरह केजरीवाल फोम हटाने के लिए काम कर रहे थे, ऐसे ही हम भी कर रहे हैं। अगर आप झूठ बोलेंगे तो मैं रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा से कहूंगा कि मेरे साथ चलिए और यमुना का एक लीटर पानी पी लीजिए। मैं मान जाऊंगा कि यमुना साफ हो गई है।
अगर रेखा गुप्ता और परवेश वर्मा कालिंदी कुंज का एक लीटर पानी पी लें, पता चल जाएगा कितनी साफ़ हुई है यमुना
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 19, 2025
कैमिकल के छिड़काओं से झाग कम होते हैं
प्रदूषण कम नहीं होता , थोड़ा लिख पढ़ लें pic.twitter.com/7zNmMRVYda
ट्रंप का फिर से कोलंबियाई पनडुब्बी पर हमला, बोले- 25,000 अमेरिकियों की जान बचाई !
जंगल में अकेले पड़ गए जनाब! बंदरों ने लूट ली पिकनिक की दावत, वीडियो वायरल
गहरी नींद में सोती महिला पर फन फैलाकर बैठा नाग, डर से कांप उठी महिला!
26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, बना विश्व रिकॉर्ड!
अलर्ट! 25 अक्टूबर तक भारी बारिश और तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
OMG! ट्रेन के डस्टबिन से डिस्पोजल निकालकर धोकर परोस रहे थे खाना, वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका ने ड्रग्स ले जा रही पनडुब्बी नष्ट की, दो तस्कर ढेर, ट्रंप का दावा
बाढ़ में बहते 15 दिन के हाथी के बच्चे को बचाया, माँ ने अपनाने से किया इनकार
क्या सलमान खान ने पाकिस्तान और बलूचिस्तान को अलग माना? वायरल हुआ वीडियो
IND बनाम AUS: थोड़ी बारिश में भी ओवर कम क्यों? जानिए असली वजह!