देश के कई राज्यों में मौसम फिर से बदलने वाला है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम बन रहा है, जिससे भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है।
दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल-कर्नाटक तटों से दूर लक्षद्वीप क्षेत्र में एक निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।
21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की आशंका है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 48 घंटों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर में और मजबूत हो सकता है।
इन मौसमी गतिविधियों के कारण अगले सात दिनों में केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
लक्षद्वीप क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के निचले क्षोभमंडल स्तर पर बना हुआ है। 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है।
21 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी दिख सकता है, जिससे मौसम में बदलाव होगा।
19 से 21 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 21 और 22 अक्टूबर को केरल और माहे, 20 और 23 से 25 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, 20 से 25 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, 23 को उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 20 से 23 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 20 से 21 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश हो सकती है। 20 अक्टूबर को केरल और माहे और 23 से 25 तारीख के दौरान बहुत भारी बारिश की संभावना है।
22 से 25 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु और रायलसीमा, 24 और 25 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 22 से 25 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में मध्यम से भारी और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 24 और 25 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वोत्तर, पूर्वी, पश्चिम और मध्य भारत में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 23 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और 23 अक्टूबर तक मिजोरम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
21 अक्टूबर तक ओडिशा में, 25 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 21 से 23 अक्टूबर के दौरान मध्य प्रदेश और विदर्भ, 20 से 24 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़, 23 अक्टूबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली और तेज हवाओं का दौर दिख सकता है। पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
A low pressure area is likely to form over southeast Bay of Bengal around 21st October.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 19, 2025
It is likely to move west-northwestwards and intensify further into a depression over central parts of south Bay of Bengal and adjoining westcentral Bay of Bengal during subsequent 48 hours. pic.twitter.com/YgYSi4hJTA
विराट कोहली का अनचाहा रिकॉर्ड: डक बनाने में बने किंग , शर्मनाक लिस्ट में दर्ज हुआ नाम
IND vs AUS: रोहित के पॉपकॉर्न खाने पर भड़के नायर, गिल ने भी बढ़ाई टेंशन!
शुभेंदु अधिकारी पर हमले के आरोप को टीएमसी ने बताया बीजेपी का नाटक
गहरी नींद में सोती महिला पर फन फैलाकर बैठा नाग, डर से कांप उठी महिला!
टिकट न मिलने पर लालू आवास पर हाई वोल्टेज ड्रामा, कुर्ता फाड़ फूट-फूटकर रोया राजद नेता
राजद नेता मदन साह का टिकट न मिलने पर हाई वोल्टेज ड्रामा: कुर्ता फाड़कर तेजस्वी यादव के आवास पर विरोध!
डोगेश भाई की दिवाली: मुंह में फुलझड़ी दबाकर घर में मचाई तबाही!
एयर चाइना की फ्लाइट में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी!
पेरिस के लूव्र म्यूज़ियम में दिनदहाड़े डकैती, नेपोलियन के आभूषण चोरी!
पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान ने क्यों रद्द की ट्राई-सीरीज, जानिए पूरा मामला