अयोध्या, 19 अक्टूबर 2025: रामनगरी अयोध्या दीपावली से एक दिन पहले दीपोत्सव के रंग में रंग गई। पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया, और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि प्रकाश से आलोकित हो उठी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी के तट पर लाखों दीयों की रोशनी में मां सरयू की महाआरती की। उन्होंने कहा कि 2017 में जब पहला दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया, तो इसका उद्देश्य दुनिया को दीप प्रज्ज्वलन का महत्व बताना था।
अयोध्या में इस साल 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अयोध्या और सरयू नदी के किनारे 26 लाख से अधिक दीये जलाए गए। बच्चे, युवा और वृद्ध सभी हर्षोल्लास से दीप जलाकर राम नगरी को प्रकाशमय कर रहे हैं।
2017 में इस उत्सव की शुरुआत हुई थी, और तब से हर साल दीयों की संख्या में वृद्धि हो रही है। राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन भी किया गया।
सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर लेजर और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया गया, जिससे घाट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव समारोह के दौरान बनाए गए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र प्राप्त किए। एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। साथ ही, पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, और जिला प्रशासन, अयोध्या द्वारा 26 लाख 17 हजार 215 तेल के दीयों का सबसे बड़ा प्रदर्शन भी किया गया।
दीपोत्सव 2025 के कार्यक्रम में शोभा यात्रा, राज्याभिषेक समारोह, विश्व रिकॉर्ड दीपोत्सव, डिजिटल भव्यता की शाम और सांस्कृतिक संध्या शामिल थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कोर्ट में कहा था कि श्रीराम काल्पनिक हैं । उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं ।
*भव्य-दिव्य-नव्य दीपोत्सव-2025 के पावन अवसर पर, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पतित पावनी माँ सरयू मैया के तट पर लाखों दीपों के स्वर्णिम तेज के मध्य, माँ की महाआरती की।
— UP Tourism (@uptourismgov) October 19, 2025
यह अप्रतिम दृश्य एक दिव्य वंदना बन गया, जो अयोध्या की अटूट आस्था और प्रभु राम के प्रति गहन समर्पण को… pic.twitter.com/pkEJgYtvNi
भाई दूज से पहले बालों में पाएँ प्राकृतिक चमक, घर पर बनाएं ये खास हेयर मास्क
बिग बॉस 19 में दिवाली का धमाका: अल्ताफ राजा करेंगे कॉन्सर्ट!
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मंत्री का बड़ा बयान: इन क्षेत्रों में समझौता नहीं करेगा भारत
वोटों से रोका गया, EVM से हुई छेड़छाड़: अभिषेक बनर्जी की जीत पर मालवीय का बड़ा आरोप
IND vs AUS: गंभीर की नाराज़गी, क्या गिल को सुननी पड़ी डांट?
बिहार चुनाव 2025: ओवैसी की नई चाल, सीमांचल से दक्षिण तक 25 प्रत्याशी, दो हिंदू उम्मीदवार!
महागठबंधन पर फूटा पप्पू यादव का गुस्सा, पूछा- किस उम्मीद से चाहते हैं कांग्रेस आपके लिए खड़ी रहे?
विधायक पुरंदर मिश्रा ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की बधाई
अयोध्या जगमगा उठी: 26 लाख से अधिक दीयों से रोशन, मुख्यमंत्री योगी ने किया भव्य दीपोत्सव का उद्घाटन
आनंद विहार स्टेशन पर रेल मंत्री: यात्रियों से सीधे संवाद, जाना व्यवस्था का हाल