आस्था का महासागर: 26 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई अयोध्या, दीपोत्सव में बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
News Image

छोटी दीवाली के अवसर पर भगवान राम की नगरी, अयोध्या, को दुल्हन की तरह सजाया गया। यहां 9वां अयोध्या दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

राम की पैड़ी और सरयू तट के 56 घाटों पर कुल 28 लाख दीप जलाए गए। इन दीपों में से 26,17,215 दीप एक साथ जलाए गए, जिसने एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

इसके अतिरिक्त, 2,128 अर्चकों ने सरयू तट पर महाआरती की, जो दूसरा विश्व रिकॉर्ड बना।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम मौके पर मौजूद थी। ड्रोन के माध्यम से दीपों की गिनती की गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा। पर्यटन-संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव अमृत अभिजात भी इस अवसर पर मौजूद थे।

दीपोत्सव के दौरान 1100 ड्रोन से विशेष लाइट शो भी किया गया।

रामलला का मंदिर फूलों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम को रामलला की आरती की। राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो का भी प्रदर्शन हुआ, जिसको देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों की रामकथा पार्क हेलीपैड पर अगवानी की। रामकथा पार्क में श्रीराम का राजतिलक और भरत मिलाप भी हुआ।

लगभग 33,000 स्वयंसेवकों ने दीप सजाने और जलाने में सहयोग किया। राम की पैड़ी सहित सरयू के 56 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीयों को सजाने के बाद उसमें तेल और बाती को लगाने का कार्य शाम तक पूरा कर लिया गया।

इस अवसर पर अयोध्या का हर चौक-चौराहा सजाया गया, रंगोलियां बनाई गईं और त्रेता युग की भव्यता का अहसास कराया गया। पूरे शहर में जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय रहा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सोनभद्र में 3 करोड़ की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, तीन गिरफ्तार

Story 1

IND vs AUS: रोहित के पॉपकॉर्न खाने पर भड़के नायर, गिल ने भी बढ़ाई टेंशन!

Story 1

चॉकलेट बम में पेट्रोल डालकर लगाई आग, हुआ ज़ोरदार धमाका!

Story 1

पानी पीकर दिखाओ, तभी मानेंगे साफ है - यमुना पर AAP का BJP को करारा चैलेंज

Story 1

बिहार चुनाव 2025: ओवैसी की नई चाल, सीमांचल से दक्षिण तक 25 प्रत्याशी, दो हिंदू उम्मीदवार!

Story 1

दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च: अखिलेश के बाद कांग्रेस नेता अल्वी ने सरकार पर साधा निशाना

Story 1

पेरिस का लूव्र म्यूजियम चोरी के बाद बंद, मोनालिसा पेंटिंग की सुरक्षा पर सवाल!

Story 1

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मंत्री का बड़ा बयान: इन क्षेत्रों में समझौता नहीं करेगा भारत

Story 1

ऑनलाइन पेमेंट फेल, वेंडर ने यात्री से रखवाई घड़ी!

Story 1

रोहित-कोहली फेल, बल्लेबाजों ने कटाई नाक: पहले वनडे में भारत की करारी हार