E20 नीति: किसान, जनता या कंपनियों, किसे मिल रहा है असली फायदा?
News Image

भारत सरकार की E20 (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) नीति पर देशभर में सवाल उठ रहे हैं। वाहन चालक इंजन क्षति, कम माइलेज और बढ़ते रखरखाव खर्चों की शिकायत कर रहे हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इन आरोपों को अफवाह बता रहे हैं, जबकि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का दावा है कि इससे वाहनों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह नीति वाकई किसानों और आम जनता को लाभ पहुंचा रही है, या सिर्फ कुछ कंपनियों और चीनी मिलों की जेब भर रही है?

सरकार के अनुसार, इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कार्यक्रम से किसानों को पिछले तीन वर्षों में 57,552 करोड़ रुपये की आय हुई है, और 2014 से अब तक उन्हें 1,04,419 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त कमाई हुई है। गडकरी का कहना है कि इससे पेट्रोल आयात घटा और किसानों को फायदा हुआ।

हालांकि, विशेषज्ञ और उपभोक्ता सर्वे इन दावों पर सवाल उठा रहे हैं। वास्तविकता यह है कि मुख्य रूप से चीनी मिलों को फायदा हो रहा है। किसानों को गन्ने की फसल के बदले भुगतान में थोड़ी तेजी आई है, लेकिन उन्हें अलग से कोई आर्थिक लाभ नहीं मिलता। अभी भी करोड़ों रुपये चीनी मिलों के पास किसानों के बकाया हैं।

सोशल मीडिया पर CIAN Agro Industries को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह कंपनी, जो पहले इथेनॉल उत्पादक नहीं थी, फरवरी 2024 में इस क्षेत्र में आई और इसके बाद E20 को तेजी से बढ़ावा मिला। कंपनी का राजस्व कई गुना बढ़ गया और शेयर की कीमतें आसमान छू गईं।

LocalCircles के सर्वे के अनुसार, 80% पेट्रोल वाहन मालिकों ने बताया कि E20 से माइलेज 2-6% तक कम हो गया है। 2023 से पहले खरीदी गई 50% से अधिक कारों के मालिकों का रखरखाव खर्च बढ़ गया है। ऑटो विशेषज्ञों का कहना है कि इथेनॉल रबर सील, ईंधन पाइप और इंजन में जंग लगा सकता है।

गडकरी का दावा है कि इथेनॉल सस्ता विकल्प है, लेकिन उपभोक्ताओं को E20 भी पुरानी कीमत पर ही मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल के दाम स्थिर हैं, जिससे लगता है कि ब्लेंडिंग का फायदा सरकार ले रही है। 2014 से E20 से 1.36 लाख करोड़ का विदेशी मुद्रा बचत हुई, लेकिन जनता को कोई खास राहत नहीं मिली है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारी बारिश का अलर्ट: 14 से 19 अक्टूबर तक इन राज्यों में मौसम लेगा करवट!

Story 1

घर में घुसे खूंखार तेंदुए को छोटे कुत्ते ने अकेले भगाया, वीडियो वायरल!

Story 1

झकझोर देने वाला दृश्य: सड़क पर फंसा विकलांग बुजुर्ग, अनदेखा करते रहे लोग!

Story 1

गाजा में भारत-पाक सुलह की बात! ट्रंप ने मोदी का नाम लेकर शरीफ से पूछा - ठीक है ना?

Story 1

रेस्टोरेंट में गर्लफ्रेंड ने पकड़ा बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा!

Story 1

बस्तर की बदलती पहचान: राष्ट्रीय एकता परेड में दिखेगी छत्तीसगढ़ की झांकी

Story 1

बिहार चुनाव 2025: आखिर कौन हैं सुजीत पासवान, जिनके लिए BJP ने काटा अपने चहेते विधायक का टिकट?

Story 1

बिहार चुनाव: आप ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानिए किसे मिला टिकट

Story 1

E20 नीति: किसान, जनता या कंपनियों, किसे मिल रहा है असली फायदा?

Story 1

सबको हंसाने वाले मशहूर अभिनेता राजू तालिकोटे का निधन, शूटिंग के दौरान आया दिल का दौरा