सोमवार का दिन दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के लिए दुखद रहा। कन्नड़ अभिनेता और कॉमेडियन राजू तालिकोटे, जो अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे, 62 वर्ष की आयु में चल बसे।
बताया जा रहा है कि राजू को दिल का दौरा पड़ा। वह एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर थे। एक सीन पूरा करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजू तालिकोटे ने अपने करियर में 20 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने केजीएफ स्टार यश के साथ फिल्म राजधानी में भी अभिनय किया था।
उनके निधन से कन्नड़ फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग गहरा दुख जता रहे हैं।
राजू पिछले दो दिनों से लगातार शूटिंग कर रहे थे। 13 अक्टूबर को कर्नाटक के उडुपी जिले में सुपरस्टार शाइन शेट्टी के साथ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें तीसरी बार दिल का दौरा पड़ा।
डॉक्टरों के मुताबिक, राजू को पहले भी दो बार दिल का दौरा आ चुका था।
जनता दल सेक्युलर पार्टी ने राजू तालिकोटे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रंगमंच और सिनेमा ने एक चमकता सितारा खो दिया।
राजू तालिकोटे दो दशकों से ज्यादा समय से कन्नड़ सिनेमा का हिस्सा थे। वह अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहे।
राजू तालिकोटे की कुछ चर्चित फिल्मों में पंजाबी हाउस, जैकी, सुग्रीवा, राजधानी, अलमारी, टोपीवाला और वीरा शामिल हैं।
ನಾಡಿನ ಹಿರಿಯ ರಂಗಭೂಮಿ ಕಲಾವಿದ, ಖ್ಯಾತ ಹಾಸ್ಯ ನಟರಾದ ಶ್ರೀ ರಾಜು ತಾಳಿಕೋಟಿ ಅವರ ನಿಧನಕ್ಕೆ ತೀವ್ರ ಸಂತಾಪಗಳು. ಅವರ ಅಗಲಿಕೆ ಕನ್ನಡ ರಂಗಭೂಮಿ ಹಾಗೂ ಚಿತ್ರರಂಗಕ್ಕೆ ತುಂಬಲಾರದ ನಷ್ಟವಾಗಿದೆ.
— Janata Dal Secular (@JanataDal_S) October 13, 2025
ಭಗವಂತ ಅವರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಶಾಂತಿ ಕರುಣಿಸಲಿ ಹಾಗೂ ಕುಟುಂಬವರ್ಗದವರಿಗೆ, ಅಭಿಮಾನಿಗಳಿಗೆ ನೋವು ಭರಿಸುವ ಶಕ್ತಿಯನ್ನು ನೀಡಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇವೆ. pic.twitter.com/Lvbi8MSgED
मैथिली ठाकुर को नहीं मिला टिकट, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा पर बीजेपी का भरोसा बरकरार
ऑपरेशन सिंदूर: जब सांसें अटक गईं, फिर भी मुनीर की हेकड़ी जारी!
क्या NDA में अभी भी फंसा है पेंच? नीतीश की नाराजगी पर चिराग का डैमेज कंट्रोल!
गाजा में भारत-पाक सुलह की बात! ट्रंप ने मोदी का नाम लेकर शरीफ से पूछा - ठीक है ना?
राहुल-खरगे से भेंट किए बिना तेजस्वी पटना लौटे; महागठबंधन में सीट बंटवारा 1-2 दिन में!
IND vs WI: इन 5 हीरो के दम पर भारत ने किया वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप, जडेजा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
समोसा खाने का ऐसा अनोखा तरीका! देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
MP: मुस्लिम महिला पुलिस अधिकारी ने लगाए जय श्री राम के नारे, सनातन विरोधी कहने पर दिया करारा जवाब
मिशन ऑस्ट्रेलिया: रोहित-कोहली की वापसी, एयरपोर्ट पर दिखा कूल अंदाज!
मौत के मुंह से खींच लाया! पालतू कुत्ते ने चील से बच्चे की जान बचाई