एक युवती का अपने प्रेमी और एक अन्य महिला के साथ झगड़ा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला को अपने प्रेमी को एक रेस्टोरेंट में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
विश्वासघात से आगबबूला हुई महिला ने अपने प्रेमी और उसकी साथी को खूब खरी-खोटी सुनाई, उनसे सवाल-जवाब किए, और फिर उनके साथ मारपीट की।
वायरल वीडियो में, महिला रेस्टोरेंट का दरवाजा खोलकर सीधे उस टेबल पर पहुँचती है जहाँ उसका प्रेमी दूसरी महिला के साथ बैठा था।
वह गुस्से में पूछती है, यह कौन है?
दोनों युवक-युवती महिला को देखकर चौंक जाते हैं। दूसरी महिला बीच-बचाव करने की कोशिश करती है, जिससे महिला और भी ज्यादा क्रोधित हो जाती है।
गुस्से में महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरी महिला पर हमला कर देती है।
घटना के दौरान रेस्टोरेंट में ज्यादा लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं, और कोई भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं करता है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गया यह वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। कई लोगों ने युवती की प्रतिक्रिया को सही ठहराया।
कुछ ने उसे हिंसा न करने की सलाह दी, जबकि कुछ ने इस मामले को मजाकिया अंदाज में लिया।
एक यूजर ने कमेंट किया, ये लोग इतना भयानक और जोखिम भरा काम कैसे कर लेते हैं? दो गर्लफ्रेंड। अरे नहीं यार, ऐसा मत करो।
एक अन्य यूजर ने लिखा, यह कॉन्फ्लिक्ट प्रीमियर लीग है। बॉयफ्रेंड ने सोचा था कि वो डबल इनिंग खेल सकता है, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे डेट के बीच में ही आउट कर दिया!
कुछ यूजर्स ने इस घटना की तुलना एक पुराने शो से की जिसमें धोखेबाजों को पकड़ा जाता था और घटना पर अपनी राय व्यक्त की।
Kalesh over Girlfriend caught his Boyfriend went on a Date with Other girl
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 14, 2025
pic.twitter.com/ENkT1qxa2e
मानसून गया, सर्दी आई: ठंडी हवाओं ने पटना में दी दस्तक
बाइकर फिसला, मदद की, लोगों ने कहा - इंडिया में तो बवाल होता!
गढ़चिरौली में नक्सलियों को बड़ा झटका: कुख्यात नक्सली सोनू 60 साथियों संग हुए सरेंडर
मदीना में प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ करने वाले मुस्लिम शख्स को मिल रही धमकियां
दुर्गापुर गैंगरेप: यह गैंगरेप नहीं, एक ने ही किया... पीड़िता के दोस्त की गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस का खुलासा
भारी बारिश का अलर्ट: 14 से 19 अक्टूबर तक इन राज्यों में मौसम लेगा करवट!
LOC पर सेना की सिंदूर रणनीति: DGMO का बड़ा खुलासा - पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त!
क्या तेल की कीमतों में आएगी 15% की गिरावट? गाजा युद्धविराम से वैश्विक शांति को नई दिशा!
पूजा स्पेशल ट्रेनें: त्योहारों में घंटों लेट, यात्रियों का इंतज़ार बना मजबूरी
प्रशांत किशोर ने कुशवाहा समाज को धमकी दी? जानिए वायरल वीडियो का सच