रायपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी का चयन किया गया है।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में छत्तीसगढ़ के साथ जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर , उत्तराखंड, पुडुचेरी , अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, एनडीआरएफ और एनएसजी की झांकियाँ भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए जनसम्पर्क विभाग की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह चयन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और एकता के भाव की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। परेड में प्रस्तुत होने वाली झांकी राज्य की एकता में विविधता की परंपरा को दिखाएगी।
इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की बदलती पहचान और विकास यात्रा पर केंद्रित होगी। जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की जा रही यह झांकी बस्तर की जनजातीय अस्मिता, पारंपरिक लोकनृत्य, वेशभूषा, ढोकरा धातु कला, आदिवासी चित्रकला और आधुनिक विकास के समन्वय को प्रदर्शित करेगी।
झांकी का मुख्य संदेश होगा कि बस्तर अब बदलाव की राह पर है - संघर्ष से विकास की ओर, भय से विश्वास की ओर। यह दर्शाया जाएगा कि जिस भूमि ने कभी संघर्ष और असमानता के दौर देखे, आज वही क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी ढांचे के माध्यम से शांति और समृद्धि की नई पहचान गढ़ रहा है।
राज्य सरकार की पुनर्वास एवं विकासोन्मुख नीतियों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थायी परिवर्तन की दिशा में नई ऊर्जा का संचार किया है।
झांकी न केवल बस्तर की सांस्कृतिक आत्मा को प्रदर्शित करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, एकता और लोकगौरव की झलक भी पेश करेगी।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे और झांकियों का अवलोकन करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर लाना है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की झांकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त करेगी और देश के सामने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और सामाजिक एकता का उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत करेगी।
*छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का क्षण है। राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) को गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड-2025 में हमारे राज्य की झांकी का चयन हुआ है। यह चयन छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर उभारने वाला गौरवपूर्ण क्षण है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 14, 2025
यह झांकी बस्तर की बदलती कहानी को सामने… pic.twitter.com/IGvAUmCZKh
कपड़े जलकर राख, शरीर से निकलता खून: जैसलमेर बस हादसे में 15 से ज़्यादा मौतें
ट्रंप ने शरीफ के सामने मोदी को बताया बहुत अच्छा दोस्त , भारत को कहा महान देश
मानसून गया, सर्दी आई: ठंडी हवाओं ने पटना में दी दस्तक
सपा कार्यकर्ता पर नाबालिग हिंदू को ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण का आरोप, FIR दर्ज
IPS अधिकारी आत्महत्या मामले में नया मोड़: हरियाणा में एक और पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी!
गौतम गंभीर की चेतावनी! वेस्ट इंडीज टेस्ट खत्म होते ही रणजी खेलें खिलाड़ी
कार में पटाखा जलाना पड़ा भारी, जलकर खाक हुई गाड़ी!
मेरा बेटा चलाएगा, जो करना है कर लो... नाबालिग ने कार से तोड़ी दीवार, मां का बेशर्म जवाब!
बिना सिक्योरिटी 10 करोड़ तक का लोन: CM रेखा गुप्ता की छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी घोषणा
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को क्यों ललकारा? तालिबानी सेना कितनी ताकतवर?