लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता मोहम्मद फरहान हुसैन पर एक नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर ( ग्रूमिंग जिहाद ) उसका ब्रेनवॉश करने का आरोप लगा है।
आरोप है कि फरहान ने नाबालिग को इस्लाम के प्रति इतना ब्रेनवॉश किया कि वह रोजा रखने और कुरान पढ़ने की बातें करने लगी। फरहान पर नाबालिग को घर से भगाने की साजिश रचने का भी आरोप है।
नाबालिग के भाई ने लखनऊ के सादत गंज थाने में फरहान हुसैन और उसके पिता इसरार हुसैन के खिलाफ छल, शोषण, धर्मांतरण और लव जिहाद का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर ली है।
FIR में पीड़िता के भाई ने बताया है कि 2023 में फरहान हुसैन ने उनकी नाबालिग बहन की मासूमियत का फायदा उठाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। फरहान ने पीड़िता का इस हद तक ब्रेनवॉश किया कि वह घर में केवल कुरान और रोजे रखने की बातें करने लगी।
शिकायत में भाई ने यह भी बताया कि उनकी नाबालिग बहन ने फरहान हुसैन के कहने पर घर से नकदी और जेवर चुराए थे। फरहान ने ही उनकी बहन को भगाने की साजिश के तहत उसे इस चोरी के लिए उकसाया था।
भाई ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि फरहान ने उनकी बहन का पूरी तरीके से ब्रेनवॉश कर दिया है, जिसके कारण उसका परिवार के प्रति आक्रामक व्यवहार हो गया है और उसने उनसे दूरी बना ली है।
FIR के अनुसार, नाबालिग लड़की के परिवार ने पहले भी कई बार पुलिस से फरहान की शिकायत की है। इस पर फरहान ने परिवार को धमकी दी कि उसके मजहब के लोगों की संख्या ज्यादा है इसलिए उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।
पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि फरहान हुसैन का पहले भी कई हिंदू लड़कियों से संबंध रहा है और वह उन लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर पैसे ऐंठ चुका है। उन्होंने शक जताया है कि फरहान ने उनकी बहन का शारीरिक और मानसिक शोषण भी किया है।
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लव जिहाद की सख्त नीति के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने फरहान हुसैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 49, धारा 351(2), उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3 और धारा 5(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया है।
फरहान हुसैन समाजवादी पार्टी (सपा) का सक्रिय कार्यकर्ता है। सपा के बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हैं। फरहान पर कश्मीरी मोहल्ले में अपने मजहब की संख्या की अधिकता बताकर धौंस जमाने का भी आरोप है।
*फरहान हुसैन समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है ..और सबसे गंभीर बात ये कश्मीरी मोहल्ले में अपने मजहब की संख्या की अधिकता बता कर अपनी हनक बनाता रहता है .. https://t.co/BCgjIzKPVi pic.twitter.com/Pf3IrVR3FE
— Dr. Richa Rajpoot (Lodhi) (@doctorrichabjp) October 12, 2025
ट्रंप ने शरीफ के सामने मोदी को बताया बहुत अच्छा दोस्त , भारत को कहा महान देश
गाजा विवाद पर पाकिस्तान में टीएलपी का हिंसक प्रदर्शन, कई लोगों की मौत, पुलिसकर्मी भी मारा गया
चलती मेट्रो में लड़की को पढ़ाई करते देख बुजुर्ग ने किया ऐसा, यकीन करना मुश्किल!
बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी दिल्ली में, नीतीश ने पटना में दिया झटका, RJD के 3 विधायक JDU में शामिल
मेडागास्कर में जेन-जेड का तख्तापलट, राष्ट्रपति जान बचाकर भागे!
बाज के पंजों से बच्चे को बचाने वाला कुत्ता: वायरल वीडियो की सच्चाई
चांदी: क्या यह सोने को पछाड़ देगी? विशेषज्ञ की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप!
तेज प्रताप यादव की वापसी: हसनपुर छोड़ महुआ क्यों? मुख्यमंत्री पर क्या बोले बागी लाल ?
घर में घुसकर स्ट्राइक ! भारतीय मूल के क्रिकेटर ने लाहौर में उड़ा दी पाकिस्तान की धज्जियां
सिकंदर के फ्लॉप होने का ठीकरा सलमान पर, एक्टर ने डायरेक्टर पर बोला हमला, कहा सेट पर...