जशपुर में आंधी-ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, तैयार फसल हुई बर्बाद
News Image

जशपुर जिले के छाता सराई गांव में शुक्रवार रात तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। किसानों की सालों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

कई खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई है। मक्का, टमाटर और अरहर की फसलें भी पूरी तरह से चौपट हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत छाता सराई में देर रात तेज आंधी-तूफान के साथ ओले गिरे, जिससे खड़ी फसलों को बहुत नुकसान हुआ।

किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है, और ऐसे में फसल का बर्बाद होना चिंताजनक है।

देर रात तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ आई बारिश से 40-50 से अधिक किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ खेतों में गिर गए, जिससे फसलें दबकर नष्ट हो गईं।

किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी और धान की फसल पककर तैयार थी। कटाई से पहले ही बारिश और ओलावृष्टि ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

किसान अब नुकसान की भरपाई को लेकर चिंतित हैं। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में निराशा का माहौल है।

कृषि विस्तार अधिकारी जीवन एक्का ने बताया कि बीती रात की भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।

कृषि एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का मूल्यांकन कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पवन सिंह के खिलाफ अक्षरा सिंह और ज्योति सिंह का चुनावी मैदान, जानिए अक्षरा की संपत्ति!

Story 1

वायरल वीडियो: क्या पाकिस्तानी डीजीएमओ को भारतीय सेना की सब खबर थी? जानिए सच्चाई

Story 1

IND vs WI: क्या गिल ही थे जायसवाल के रनआउट के असली गुनहगार?

Story 1

परिवार को हार नहीं मानने देंगे, हम सब साथ खड़े हैं : सांसद चंद्रशेखर आजाद ने वाई. पूरन कुमार के परिवार से की मुलाकात

Story 1

अश्विनी भिडे: मुंबई को मेट्रो का तोहफा देने वाली मेट्रो वुमन , आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ

Story 1

दिवंगत IPS अधिकारी पूरन कुमार मामले में इंसाफ की गुहार: मान ने केंद्र और हरियाणा सरकार से की अपील

Story 1

रन आउट पर जायसवाल का खुलासा: कहाँ हुई चूक?

Story 1

यशस्वी जायसवाल एक रन से चूके दोहरा शतक, गिल पर निकाला गुस्सा, सिर पीटा!

Story 1

काबुल पर हवाई हमले के बाद तालिबान का भीषण पलटवार, पाकिस्तान पर पांच प्रांतों से हमला!

Story 1

दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएगी 21वीं किस्त, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस