चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की कथित आत्महत्या के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके परिवार से मुलाकात की और इंसाफ की मांग उठाई।
मान ने केंद्र और हरियाणा सरकार से मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक से भी दखल देने का आग्रह किया।
2001 बैच के IPS अधिकारी पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक अंतिम नोट भी छोड़ा था, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
मुख्यमंत्री मान ने परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि परिवार गहरे सदमे में है। पूरन की पत्नी, जो हरियाणा में IAS अधिकारी हैं, पंजाब की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ने लोगों को इंसाफ दिलाने का काम किया, लेकिन आज उनका परिवार खुद इंसाफ मांग रहा है।
मान ने पूरन के अंतिम नोट का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें हर दिन अपमान का सामना करना पड़ता था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह कोई साजिश है कि गरीब और सामान्य परिवारों से आने वाले लोग ऊंचे पदों पर पहुंचें तो उन्हें अपमानित किया जाता है?
मान ने केंद्र सरकार और हरियाणा के मुख्यमंत्री से अपील की कि पूरन के परिवार को इंसाफ मिले। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि इंसाफ हो रहा है।
मान ने यह भी आरोप लगाया कि एक खास समुदाय को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने हैरानी जताई कि FIR में किसी का नाम शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब FIR में नाम नहीं होते, तो जरूर कुछ गड़बड़ है।
ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ADGP ਵਾਈ. ਪੂਰਨ ਕੁਮਾਰ ਜੀ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕੀਤਾ। ਪਰਿਵਾਰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਦਮੇ ਚ ਹੈ। ਇਸ ਦੁੱਖ ਨੂੰ ਸ਼ਬਦਾਂ ਚ ਬਿਆਨ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 11, 2025
ਦੇਸ਼ ਚ ਦਲਿਤ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਮਾਹੌਲ ਬੇਹੱਦ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਹੈ। ਉੱਚ ਅਹੁਦਿਆਂ ਤੇ ਬੈਠੇ ਦਲਿਤ ਸਮਾਜ ਦੇ… pic.twitter.com/eb5wRjDTA5
दिल्ली-गुरुग्राम भी फेल! चीन में लगा दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैफिक जाम, 36 लेन भी पड़ीं कम
मुर्गी-बकरी पालकर पत्नी जुटाती है पैसा, हर 5 साल में पति लड़ते हैं चुनाव
OMG! एक-दो नहीं, इस इंसान के नाम में हैं 2253 शब्द! बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कौन है ये शख्स
दिवाली से पहले किसानों के लिए ₹42000 करोड़ का तोहफा!
शॉर्ट्स पहन मंदिर में घुसने पर बवाल, महिला और पंडित के बीच तीखी बहस
आलोचना सुनने को तैयार नहीं सत्ताधीश, पत्रकार को नोटिस पर हरीश रावत का हमला!
बिग बॉस 19 में सोने पर बवाल, तान्या फिर रोईं, नेहल बनीं कैप्टन!
बिहार चुनाव में योगी आदित्यनाथ: क्या ला रहे हैं नया? यूपी के सीएम की मांग क्यों है इतनी अधिक?
यशस्वी जायसवाल के रन आउट में क्या शुभमन गिल थे दोषी? कुंबले ने दिया स्पष्ट जवाब
दीपावली-छठ पर नई दिल्ली स्टेशन पर नहीं होगी भीड़, रेल मंत्री ने किया होल्डिंग एरिया का निरीक्षण