मुंबईकरों को वर्षों से जिस मेट्रो लाइन का इंतजार था, वह आखिरकार अक्टूबर में पूरी हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मुंबई आकर मुंबई मेट्रो एक्वा लाइन (मेट्रो 3) का उद्घाटन किया, जिससे घंटों का सफर मिनटों में तय हो रहा है।
मेट्रो 3 के उद्घाटन के बाद से आईएएस अश्विनी भिडे चर्चा में हैं। उनकी प्रशंसा राजनीतिक हस्तियों से लेकर हर कोई कर रहा है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की, जिस पर भिडे ने जवाब भी दिया।
अश्विनी भिडे 1995 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रधान सचिव हैं। उन्हें मुंबई मेट्रो वुमन के नाम से जाना जाता है। 33 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन का मुंबई के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह मेट्रो लाइन पूरी तरह से अंडरग्राउंड है और इसका निर्माण चुनौतीपूर्ण था।
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेट्रो 3 के शुरू होने के वीडियो शानदार हैं। यह एक साधारण और सहज क्लिप है, फिर भी यह एक प्रभावशाली कहानी कहती है। उन्होंने अश्विनी भिडे को धन्यवाद देते हुए लिखा, आपकी दूरदर्शिता, प्रतिबद्धता और दृढ़ता ने सभी मुंबईवासियों को वास्तव में एक परिवर्तनकारी उपहार दिया है। आप हर मायने में एक आदर्श हैं।
अश्विनी भिडे ने आनंद महिंद्रा को धन्यवाद देते हुए कहा, मुझे याद है कि 2017 में मैं आपसे आपके कार्यालय में मिली थी, जब मैं उद्योग जगत के नेताओं, विचारकों और मुंबई के शुभचिंतकों से मेट्रो के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही थी। मजबूत सार्वजनिक परिवहन प्रणाली शहरी गतिशीलता की आधारशिला है।
फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने तक, वे महाराष्ट्र में मेट्रो प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अश्विनी भिडे को अपना पसंदीदा अधिकारी मानते हैं। उनके पास 25 साल का अनुभव है और मुंबई मेट्रो नेटवर्क को स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
25 मई, 1970 को जन्मीं भिडे मूल रूप से महाराष्ट्र की निवासी हैं। उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। वे पूर्व में ग्रेटर मुंबई की अतिरिक्त निगम आयुक्त भी रह चुकी हैं और मुंबई की अच्छी समझ रखती हैं। मेट्रो एमडी के तौर पर अश्विनी भिडे काफी सुर्खियों में रही थीं।
A wonderfully evocative video shared by @Sahilinfra2
— anand mahindra (@anandmahindra) October 9, 2025
showing the seamless subway transfer from Mumbai’s iconic CMST station to the new Line 3 of the Mumbai Metro.
It’s a simple, unassuming clip, yet it tells a powerful story: it captures a journey from the past to the future,… pic.twitter.com/utyeeshsgo
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह चुनावी अखाड़े में नहीं उतरेंगे
राशिद खान का जादू! अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को धोया, वनडे सीरीज जीती
मुर्गी-बकरी पालकर पत्नी जुटाती है पैसा, हर 5 साल में पति लड़ते हैं चुनाव
बिटकॉइन में फिर तेजी की लहर, निवेशकों की उम्मीदें लौटीं
शाहरुख खान ने लड़की बड़ी अंजानी है पर दिखाए मजेदार मूव्स, वायरल हुआ वीडियो
काबुल पर हवाई हमले के बाद तालिबान का भीषण पलटवार, पाकिस्तान पर पांच प्रांतों से हमला!
मौलाना मदनी का बड़ा दावा: अब अफगानिस्तान से भारत नहीं आएगा कोई आतंकी!
नामीबिया का धमाका! आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को धूल चटाई
असंभव कैच! सुदर्शन के तूफानी शॉट पर लपका करिश्माई कैच, गावस्कर भी चिल्ला उठे!
जान जोखिम में डाल साई सुदर्शन ने लपका अविश्वसनीय कैच, दुनिया दंग!