काबुल पर हवाई हमले के बाद तालिबान का भीषण पलटवार, पाकिस्तान पर पांच प्रांतों से हमला!
News Image

अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान में एक साथ कई जगहों पर हमला कर दिया है। अफगान मीडिया और तालिबान ने हमले की पुष्टि की है।

पूर्व अमेरिकी राजनयिक जल्मय खलीलज़ाद ने कहा है कि दोनों पक्षों के बीच डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष हो रहा है। भारी गोलीबारी की पुष्टि हुई है और अभी तक कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्ट मिल रही है।

टोलो न्यूज के मुताबिक, अफगान तालिबान बलों ने पाकिस्तानी सैनिकों पर आठ जगहों से भीषण हमले किए हैं। इनमें पाकिस्तान से लगने वाले सीमावर्ती क्षेत्र नंगरहार के अचीन, स्पिन घार और ललपुरा जिले, कंदहर के शोराबाक और मारुफ जिले, और ज़ाबुल प्रांत के विभिन्न इलाकों से पाकिस्तान की चौकियों पर हमले शामिल हैं।

अफगान सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, कंधार के मइलवांड जिले से किए गए हमले में 6 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई और 2 को बंदी बना लिया गया है। अफगान सूत्रों का दावा है कि ये हमले पाकिस्तानी वायुसेनाओं द्वारा काबुल और पक्तिया में किए गए हवाई हमलों का जवाब हैं, जिनमें नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया था।

तालिबान ने उन सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का दावा किया है जिनका उपयोग ड्रोन हमलों के लिए किया गया है। अफगान सेना के हवाले से कहा गया है कि कई पाकिस्तानी छावनियों से सैनिक भाग गए हैं और कई चौकियों में आग लगने की खबर है।

काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने कहा था कि पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक ने अवैध रूप से अफगान गणराज्य की संप्रभुता का उल्लंघन किया। तालिबान प्रवक्ता ने बमबारी की आलोचना करते हुए बदला लेने की कसम खाई थी।

201 खालिद बिन वालिद आर्मी कोर ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि उसने काबुल पर पाकिस्तान के हवाई हमले के जवाब में, नंगरहार और कुनार प्रांतों में डूरंड रेखा के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमले शुरू कर दिए हैं।

हुर्रियत रेडियो इंग्लिश ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हेलमंद में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कंधार में छह जिंदा पकड़े गए हैं। आजम कोर की 7वीं फ्रंटियर कोर ने हेलमंद प्रांत के बहरामचा जिले में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमलों में 12 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी है।

कोर के सूत्रों ने बताया है कि अफ़ग़ान बलों ने इस अभियान के दौरान एक सैन्य चौकी पर कब्जा कर लिया है। पकड़े गये सैनिकों में 2 के खोस्त में पकड़े जाने की रिपोर्ट है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार कंधार के मारुफ जिले के लोई बंद के सर्री क़रागाह इलाके में सात पाकिस्तानी मिलिशिया चौकियों को तबाह कर दिया गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अश्विनी भिडे: मुंबई को मेट्रो का तोहफा देने वाली मेट्रो वुमन , आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ

Story 1

सच्चाई को जेल में बंद नहीं किया जा सकता: केजरीवाल

Story 1

राहुल गांधी के रहते कांग्रेस का सम्मान कोई छीन नहीं सकता: पप्पू यादव ने RJD को दी सीधी चुनौती

Story 1

हौसले को सलाम! गेंद हाथ से छाती पर लगी, फिर भी सुदर्शन ने नहीं छोड़ा कैच!

Story 1

लाइव मैच में दर्दनाक हादसा , खिलाड़ी व्हीलचेयर पर मैदान से बाहर!

Story 1

बिहार चुनाव 2025: चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, राजद में जाने की अटकलें तेज

Story 1

बिहार चुनाव 2025: AIMIM 16 जिलों की 32 सीटों पर लड़ेगी, थर्ड फ्रंट के रूप में उभरेगी!

Story 1

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने बैगिनडीह में हस्तशिल्प कारीगरों से की भेंट, दिया समर्थन का आश्वासन

Story 1

चीते सी फुर्ती! केएल राहुल ने लपका अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Story 1

जोधपुर में बिजली के खंभे पर चढ़ा कर्मचारी करंट लगने से गिरा, हालत गंभीर