बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन शुरू हो चुका है, लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। राजद नेतृत्व वाली महागठबंधन में कांग्रेस और VIP ज्यादा सीट मांग रही हैं।
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले जो राजद थी, वह मास पार्टी थी, लेकिन अब टेक्निकल राजद है। अब आप टेक्निकल चीजों में ही फंस जाएंगे तो देरी तो होगी ही। पहले भी हमने कहा कि आप अपने सभी गठबंधन दलों को सम्मान दीजिए।
पप्पू यादव ने आरजेडी को नसीहत देते हुए कहा कि अगर वह महागठबंधन का नेतृत्व करना चाहता है तो उसे बड़ा दिल दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि आरजेडी को 100 से कम सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए, जबकि बाकी सीटें कांग्रेस, सीपीआई माले और VIP के बीच बांट दी जानी चाहिए। उनका कहना है कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसे सीमांचल क्षेत्र में अधिक सीटें मिलनी चाहिए। कांग्रेस के बिना महागठबंधन का कोई वजूद नहीं है।
पप्पू यादव ने जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रशांत किशोर न तीन में हैं, न तेरह में। वे बस इस इंतजार में हैं कि दूसरे दलों के नेता आएं, ताकि वह उन्हें टिकट दे सकें।
ऐसी खबरें हैं कि सीट शेयरिंग का समीकरण लालू यादव देख रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि पार्टी को किसी भी हाल में 55 से ज्यादा सीट नहीं मिलेगी। राजद इस बार 137 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और VIP को 17 सीट मिलने की उम्मीद है। सीपीआई को 28 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। इस गठबंधन में पशुपति पारस और जेएमएम भी शामिल हैं, और दोनों पार्टियों को 4-4 सीट मिलने की उम्मीद बताई जा रही है।
*#WATCH | पटना, बिहार: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन में सीटों के बटवारे पर कहा, ...पहले जो राजद थी वह मास पार्टी थी लेकिन अब टेक्निकल राजद है। अब आप टेक्निकल चीजों में ही फंस जाएंगे तो देरी तो होगी ही। पहले भी हमने कहा कि आप अपने सभी गठबंधन दलों को सम्मान… pic.twitter.com/hkqyy1TiRI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2025
नामीबिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को टी20I में धूल चटाई!
असंभव कैच! सुदर्शन के तूफानी शॉट पर लपका करिश्माई कैच, गावस्कर भी चिल्ला उठे!
क्या तेज प्रताप बिगाड़ेंगे तेजस्वी का चुनावी खेल?
यशस्वी जायसवाल एक रन से चूके दोहरा शतक, गिल पर निकाला गुस्सा, सिर पीटा!
भाभी से बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने वाला देवर, पति ने देखी पूरी कहानी
जायसवाल का कमाल: कोहली-कोहली का नारा बदलकर जायसवाल-जायसवाल में बदला!
चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, बाल-बाल बची जान!
डोगेश भौंकता रहा, बिल्ली ने लेपर्ड को भगाया! खूंखार दरिंदे से भिड़ंत का वायरल वीडियो
दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नई सुविधा शुरू!
हौसले को सलाम! गेंद हाथ से छाती पर लगी, फिर भी सुदर्शन ने नहीं छोड़ा कैच!