बिहार में चुनाव की घोषणा के बाद महागठबंधन और एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है, लेकिन अभी तक किसी भी गठबंधन का सीट बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया है।
इस बीच, आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने 13 अक्टूबर को अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि परसों जोरदार ऐलान होगा।
तेज प्रताप ने खुद महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात भी कही है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने बताया कि अन्य दलों के नेताओं से लगातार मुलाकात हो रही है, जिसमें ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता भी शामिल हैं।
अगर ओवैसी की पार्टी और तेज प्रताप का गठबंधन होता है, तो तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दोनों दलों के बीच गठबंधन की बातचीत चल रही है।
इससे पहले, AIMIM ने महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन आरजेडी ने ओवैसी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। आरजेडी ने कहा था कि अगर AIMIM महागठबंधन की मदद करना चाहती है और बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहती है, तो बिना चुनाव लड़े भी मदद कर सकती है।
तेज प्रताप ने कहा कि वे चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं और उनकी पार्टी को लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिना बुलाए भी इतने सारे लोग आ रहे हैं।
एनडीए की बैठकों में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तो वही (नीतीश) जानते होंगे कि उनके मन में क्या चल रहा है, और क्या खिचड़ी पक रही है।
कुछ दिन पहले, तेज प्रताप ने 5 दलों के साथ गठबंधन किया था, जिसमें विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) शामिल हैं।
तेज प्रताप ने कहा था कि वे बिहार में सामाजिक न्याय, सामाजिक अधिकार और पूर्ण परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। अगर ओवैसी की पार्टी भी तेज प्रताप के साथ आती है तो सीमांचल में तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
#WATCH | Patna, Bihar | Former RJD leader and Janshakti Janta Dal Founder Tej Pratap Yadav says, ... You can see the kind of support my party is getting. So many people come even without an invitation... I will declare my candidates the day after tomorrow... Parso jordaar ailaan… pic.twitter.com/hjiEX43f56
— ANI (@ANI) October 11, 2025
राम चरण ने PM मोदी से की मुलाकात, तीरंदाजी लीग को लेकर जताया आभार
यमुनानगर में लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान!
अमेरिका भारत के साथ संबंधों को मानता है बेहद अहम
अखिलेश यादव का फेसबुक पेज क्यों हुआ सस्पेंड? जानिए केंद्रीय मंत्री का जवाब
बिहार चुनाव 2025: NDA में सीट बंटवारा फाइनल? उपेंद्र कुशवाहा का दावा - अभी तक नहीं हुआ सीटों का समझौता!
कोई घुसपैठ कर रहा है तो आप मंत्री हैं, रोकते क्यों नहीं... : ओवैसी का शाह पर पलटवार!
साई सुदर्शन का अविश्वसनीय कैच! मैदान पर उड़ी फैंस की आंखें
क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड? समझिए पूरा गणित
क्या शुभमन गिल की गलती से यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट? कन्फ्यूजन का सच!
अक्षय कुमार ने तेरी मिट्टी पर दी ऐसी परफॉर्मेंस, देशभक्ति के रंग में डूबा गुजरात!