जम्मू-कश्मीर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का अग्रिम वितरण कर दिया गया है। यह वितरण 7 अक्टूबर को किया गया।
भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर के किसानों को हुए नुकसान के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 8.5 लाख से अधिक किसानों को ₹170 करोड़ से अधिक की राशि सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
कृषि भवन, नई दिल्ली से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर के किसानों को 21वीं किस्त भेजी।
इससे पहले 26 सितंबर को पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 27 लाख किसानों को भी समय से पहले 21वीं किस्त भेज दी गई थी।
अब सवाल यह है कि बाकी राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त कब मिलेगी? 21वीं किस्त धनतेरस पर आएगी या दीपावली पर, यह किसानों के मन में सवाल है।
2023 में यह किस्त 15 नवंबर को जारी की गई थी, और 2024 में 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को जारी की गई थी। पिछले साल के अनुसार अब तक 21वीं किस्त आ जानी चाहिए थी।
लेकिन 5 अक्टूबर का समय जा चुका है और अब तक 21वीं किस्त सिर्फ चार राज्यों, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के किसानों को ही मिली है। बाकी राज्य के किसानों को अभी इसका इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि किसानों को दीपावली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। उनके खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट हो सकते हैं।
कई रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि धनतेरस या फिर उससे पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आ सकते हैं। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को पड़ रही है।
ऐसे में संभावना है कि इससे पहले या फिर इस दिन तक किसानों के खाते में 21वीं किस्त का पैसा आ सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - प्राकृतिक आपदा की घड़ी में भी किसानों के साथ, सीधी मदद, सीधा विश्वास!
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) October 7, 2025
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का अग्रिम वितरण आज कृषि भवन, नई दिल्ली से माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री… pic.twitter.com/3flTpoGp5Y
बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे पर सहमति जल्द, महागठबंधन पूरी तरह तैयार - अखिलेश सिंह
खेत में काम करती मां की ममता: नन्ही परी का रखती ध्यान, योद्धा से कम नहीं!
जनसेवा के 25 वर्ष: संघर्ष, संकल्प और सफलता की कहानी
CJI पर जूता फेंकना: करोड़ों दलितों का अपमान, रो पड़े कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम
देखकर जुगाड़ भी जोड़ लेगा हाथ, वायरल वीडियो में दिखा अद्भुत भारतीय दिमाग
बिहार चुनाव 2025: राहुल चुप, तेजस्वी का मुंह लटका, इसका बेटवा-उसका बेटिया कह सुधांशु ने कसा तंज
बीजेपी सांसद का सिर फूटा, ममता बनर्जी का दिल नहीं पसीजा! क्या जख्म गंभीर नहीं?
हरियाणा: सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
जाफर एक्सप्रेस पर फिर हमला: कई डिब्बे पटरी से उतरे, सैनिकों के मारे जाने की आशंका
कोबरा से जर्मन शेफर्ड की भिड़ंत: मालिक के लिए जान की बाज़ी, कौन जीता?