मुंगेर में ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में एक घायल, 22 गिरफ्तार
News Image

मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंघिया पंचायत स्थित महमदपुर फरदा गांव में शनिवार को तीन कट्टे ज़मीन को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोलियां चला दीं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों तरफ से 40 राउंड से ज़्यादा गोलियां चलीं, हालांकि पुलिस ने 40 चक्र गोलियां चलने से इनकार किया है।

गोलीबारी में अंकुश कुमार (20) नामक युवक के पैर में गोली लगी है। परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फरदा के पास লখীসराय-মুঙ্গের पथ को जाम कर दिया। घायल युवक की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हल्का लाठी बल का प्रयोग किया, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं।

पुलिस ने दोनों तरफ से 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जमाल मलिक उर्फ बबलू मल्लिक के लाइसेंसी हथियार को भी जब्त किया गया है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और स्थिति नियंत्रण में है।

बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जमाल मलिक उर्फ बबलू मल्लिक और बांक फरदा टोला गांव निवासी दशरथ यादव के बीच तीन कट्टे ज़मीन का विवाद काफी समय से चल रहा है। यह ज़मीन पूर्व मुखिया प्रतिनिधि के पेट्रोल पंप के पास स्थित है और मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

दो दिन पहले, एक पक्ष ने सफियासराय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दूसरा पक्ष विवादित भूमि पर घेराबंदी कर रहा है। सफियासराय थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और तत्काल निर्माण पर रोक लगा दी थी। इसी बात को लेकर शनिवार को विवाद हो गया और पत्थरबाजी के बाद गोलियां चलने लगीं।

गोली लगने से घायल युवक अंकुश ने बताया कि वह दिल्ली से घर लौटा था और शनिवार को घर के सदस्यों के साथ गंगा स्नान कर लौट रहा था, तभी गांव में गोलियां चलने लगीं और एक गोली उसके बाएं पैर के ऊपरी हिस्से में लगी। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक बवाल चलता रहा। वायरल वीडियो में गोली चलने और पत्थरबाजी की तस्वीरें कैद हैं। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, एसडीपीओ अभिषेक आनंद, कोतवाली, कासिमबाजार, हेमजापुर, सफियासराय, जमालपुर थानाध्यक्ष और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस की सख्ती के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रव करने वालों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी और गोलियां चली हैं। मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर घटना हुई है, वहां दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना में शामिल दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस को सूचित करें।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मौलाना को सिखाएंगे सबक, लातों के भूत... योगी का बयान, बढ़ा राइट विंग एजेंडा

Story 1

पैसे और गहनों से भरी तिजोरी में कोबरा! देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Story 1

बरेली बवाल पर सीएम योगी का कड़ा रुख: मौलाना भूल गए किसकी है सत्ता, अब न नाकाबंदी, न कर्फ्यू, ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ी दंगा भूल जाएगी

Story 1

पागल हो गया है क्या? रिंकू सिंह का अर्शदीप पर मजेदार तंज वायरल, जितेश बोले- चल निकल यहां से

Story 1

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, थार डिवाइडर से टकराई; पांच की मौत

Story 1

ग्राम प्रधानों ने CM योगी को सुनाई बदलाव की कहानी, 8 साल में बदली यूपी की तस्वीर

Story 1

ICC के इस नियम ने सूर्यकुमार यादव सहित भारतीय टीम को किया हैरान, सुपर ओवर में दिखा भरपूर रोमांच!

Story 1

हमें पूजा में नहीं बुलाया जाता था... : ट्रांसजेंडर समुदाय ने बनाया अनोखा पंडाल, अर्धनारीश्वर रूप में पूजी जा रही हैं दुर्गा माता

Story 1

थलपति विजय: कौन हैं, कब बनी पार्टी, क्यों हैं विवादों में?

Story 1

हैदराबाद में भारी बारिश का कहर, कमर तक डूबे लोग!